17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम के 27 अधिकारी, कर्मचारियों को शोकाज नोटिस

15 नवंबर तक समाधान नहीं तो वेतन रोकने से लेकर बर्खास्तगी

2 min read
Google source verification
Barmer news

Barmer news

रतलाम. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर में शिकायत होने के बाद तय समय में समाधान करने में नगर निगम के 27 कर्मचारी व अधिकारी कमजोर साबित हुए। अब इन सभी को शोकाज नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 15 नवंबर तक समाधान अनिवार्य रुप से करने को कहा गया है, अन्यथा वेतन कटने की शुरुआत हो जाएगी। जिनको नोटिस जारी हुए उनमे नगर निगम के दो सिटी इंजीनियर शामिल है।

सीएम हेल्पलाईन में नगर निगम से संबंधित दर्ज शिकायत का निराकरण 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से करने की बात कहकर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने निगम के 27 अधिकारी, कर्मचारियों को सूचना पत्र जारी कर दिया है। इसमे तय समय पर कार्रवाई नहीं होने पर स्थायी कर्मचारियों वेतन ही रोकने व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है।

15 नवंबर तक करना होगा


आयुक्त झारिया ने 100 दिन से अधिक समय व 300 दिन से अधिक समय तक लंबित शिकायत का मामला सामने आने के बाद कड़ा संदेश देते हुए यह कार्रवाई की है। इन शिकयत में मुख्य रुप से प्रधानमंत्री आवास योजना व अतिक्रमण से संबंधित शिकायत का निराकरण 15 नवम्बर तक करना होगा।

IMAGE CREDIT: patrika

इनको जारी हुए नोटिस


जिनको नोटिस जारी किए गए है उनमे निगम के सिटी इंजीनियर मोहम्मद हनीफ शेख, एससी व्यास, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, प्रभारी सहायक यंत्री एसपी आचार्य, अरविन्द दशोत्तर, उपयंत्री राजेन्द्र मिश्रा, सुहास पंडित, भैय्यालाल चौधरी, मनीश तिवारी, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, अनिता ठाकुर, दीक्षा निजामपुरकर, झोन प्रभारी सर्वश्री एपी सिंह, पर्वत हाड़े, किरण चौहान, विनय चौहान, उद्यान पर्यवेक्षक धर्मेन्द्र दोगाया, सहायक वर्ग-2 रामचन्द्र शर्मा, अब्दुल मुजीब खान, सहायक वर्ग-3 राजेन्द्रसिंह गेहलोत, सहायक राजस्व निरीक्षक सुनील कपूर, हरीष मिश्रा, सहायक राजस्व उप निरीक्षक अंजनीप्रसाद मिश्रा, फायरमैन देवेन्द्र पुरोहित, स्थायीकर्मी कुलदीप भट्ट, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मोहित हितिया को शोकाज नोटिस दिया गया है।