8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YouTUBE से की पढ़ाई, देश की सबसे कठीन परीक्षा में बने नंबर एक

देश में सबसे कठीन GATE परीक्षा होती है। GATE 2022 के रिजल्ट में मध्यप्रदेश के रतलाम के बेटे ने ऑनलाइन मोबाइल सोशल एपलीकेशन YouTUBE से पढ़ाई की, इसके बाद पूरे देश में नंबर एक आ गए।

2 min read
Google source verification
Studied from YouTube, became number one in the gate exam 2022

यूट्यूब से की पढ़ाई, देश की सबसे कठीन परीक्षा में बने नंबर एक

रतलाम. देश में सबसे कठीन परीक्षा GATE की होती है। GATE 2022 परीक्षा में मध्यप्रदेश के रतलाम के बेटे ने ऑनलाइन मोबाइल सोशल एपलीकेशन YouTUBE से पढ़ाई की, इसके बाद पूरे देश में नंबर एक आ गए। यहां पढ़ें इनकी सफलता की कहानी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खडग़पुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया है। देशभर में इस प्रतियोगिता में रतलाम के करीब के धोंसवास केमोहित पाटीदार ने पहली रैंक में सफलता पाई है।

घर पर रहकर बगैर कोचिंग तैयारी

मोहित के पिता सुरेश पाटीदार ने बताया कि बेटे मोहित ने परीक्षा की पूरी तैयारी घर पर रहकर ही बगैर कोचिंग की। इसके लिए इंटरनेट पर ही पढ़ाई की। यह सफलता दूसरी बार की तैयारी में पाई है। इसके पहले पिछली बार की परीक्षा में मोहित की देश में 145वी रैंक बनी थी व तब चैन्नई व बेंगलुरु में कॉलेज मिला था। इससे बेटा संतुष्ठ नहीं था, इसलिए दूसरी बार तैयारी की। दूसरी बार की तैयारी में अब देश में पहले पायदान पर बेटा आया है। इससे परिवार में खुशी है। जिले के छोटे से गांव धौंसवास के मोहित ने गेट परीक्षा में ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। पूरे देश में परीक्षा देने वाले हजारों लोगों को पछाड़ते हुए मोहित ने अपने और अपने परिवार के साथ पूरे रतलाम का गौरव बढ़ाया है जिसके चलते उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।

IMAGE CREDIT: patrika

इस तरह की तैयारी


मोहित ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले की परीक्षा (GATE) में यह ख्याति पाई है। सामान्य केटेगरी में 80.67 अंक हासिल किए। मोहित ने बताया उनके पिता सुरेश पाटीदार मंडी में व्यापारी हैं। वे शुरुआत से धौंसवास गांव में ही रहे और वहीं रहते हुए उन्होंने घर से परीक्षा की तैयारी भी की।

दूसरी बार पाई सफलता

यह मोहित की पहली उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसके पहले भी वे देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान एनआईटी श्रीनगर से इंंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर चुके हैं व चैन्नई आईआईटी में वर्तमान में मेटलर्जी इंजीनियरिंग में वे पोस्ट ग्रेजुएशन में अध्य्यनरत भी हैं। इसके बाद भी और भी अच्छी रैकिंग के लिए इस वर्ष गेट परीक्षा दी जिसमें यह एतिहासिक मुकाम हासिल किया है।

IIT खड़गपुर ने 17 मार्च 2022 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार फरवरी में आयोजित हुई गेट 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (GATE 2022 Result) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार गेट स्कोरकार्ड 21 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे।

IMAGE CREDIT: patrika