12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video यूएस और जर्मनी भेजे जाएंगे थैलेसिमिया बच्चों के सैंपल

रतलाम मेडिकल कालेज में काकानी सोश्यल वेलफेयर फाउंडेशन और कालेज की तरफ से संयुक्त रूप से लगाया शिविर

less than 1 minute read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Mar 25, 2022

video यूएस और जर्मनी भेजे जाएंगे थैलेसिमिया बच्चों के सैंपल

video यूएस और जर्मनी भेजे जाएंगे थैलेसिमिया बच्चों के सैंपल

रतलाम. थैलेसिमिया के मरीज बच्चों और उनके परिजनों के सेंपल लेने के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी अमेरिका में 20 वर्षों से पदस्थ बोन मैरो प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सतवानी विशेष मौजूदगी में सेंपल लिए गए। इन सेंपल को जांच के लिए यूएसए तथा जर्मनी भेजा जाएगा। विदेशों में जांच के लिए भेजे जाने का खर्च शिफ्ट ऑर्गेनाइजेशन के पदधिकारी वहन करेंगेे। थैलेसीमिया सिकलसेल मुक्त मध्यप्रदेश के तहत लगे शिविर में आए संभाग आयुक्त संदीप यादव ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों के उपचार के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं मेडिकल कॉलेज के संयुक्त शिविर में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता, एसडीएम राजेश शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक अंकिता पंड्या, गोविंद काकानी, गोपाल काकानी, फाउंडेशन अध्यक्ष माधव काकानी विशेष रूप से मौजूद रहे।

50 मरीजों का पंजीयन


शिविर में 50 थैलेसीमिया मरीजों का पंजीयन किया गया। संभागायुक्त ने शिविर को सराहनीय बताते हुए प्रशासन की ओर से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान उसकी सेवाभावना से होती है। रतलाम शहर सेवा के क्षेत्र में अग्रणी है। डॉ. स्मिता शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन गोविन्द काकानी ने किया।

ये थे विशेषज्ञ


शिविर में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी अमेरिका में 20 वर्षों से पदस्थ बोन मैरो प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सतवानी विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों तथा उनके परिजनों के सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए यूएसए तथा जर्मनी भेजे जाएंगे जिसका खर्च शिफ्ट ऑर्गेनाइजेशन के पदधिकारी वहन करेंगेे। काकानी फाउंडेशन ने सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को अतिथियों के हाथों सम्मानित कराया।