
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य तेजी से चल रहा है।
रतलाम. अमृत भारत योजना से बदलेगी स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली हैं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन के रूप में नई रेल सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विक्रमगढ़-आलोट रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन के रूप में तस्वीर बदली नजर आएगी।
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आलोट को कोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन के रूप में नई रेल सौगात मिली। रविवार सुबह 9.14 बजे रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया ने रेलवे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन के लिए रवाना किया।
अधिक स्टॉपेज के लिए जारी हैं प्रयास
सांसद फिरोजिया ने कहा कि क्षेत्र में अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए भी वे लगातार रेल मंत्री से मांग कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम रेल सुविधाएं मिलें। आगामी सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए उज्जैन से क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लिंक रोड विकसित कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।
मेमू ट्रेन की सुविधाओं-संचालन की दी जानकारी
स्वागत भाषण में एडीआरएम योगेश मित्तल ने मेमू ट्रेन की सुविधाओं एवं संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे गेट क्रमांक-21 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज से प्रभावित किसानों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। अवार्ड पारित होने एवं मुआवजा वितरण के बाद पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
ये रहे कार्यक्रम में हुए शामिल
कार्यक्रम में एडीआरएम योगेश मित्तल, सीपीएम सौरभ मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे सलाहकार समिति सदस्य नंदन जैन, पूर्व विधायक मनोज चावला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, महेंद्र गादिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, शुभम राठौड़, हरिसिंह गुर्जर, लोकेश शर्मा, गोपाल डांगी, उपेंद्र सिंह यादव तथा धर्मचंद जैन सहित कार्यक्रम में दिनेश कोठारी, कमल गुप्ता, अनिल भरावा, प्रमोद मेहता, राकेश दायमा, मोहक मेहता, कैलाश सांखला, बद्री ट्रेलर, पवन शर्मा, नवीन मेहता, जतिन दायमा, राजेश भेसोटा, वैभव मादलिया, सांकेत पोरवाल, सुरेश पोरवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंच आदि कई नागरिक उपस्थित रहे। संचालन लोकेश शर्मा ने किया तथा आभार दिलीप सिंह डोडिया ने माना।
Published on:
15 Jun 2026 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
