19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरह घंटों का मेगा ब्लॉक, अनेक ट्रेन देरी से

कोहरे व ब्लॉक ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

2 min read
Google source verification
railway

रतलाम। एक तरफ मंडल के नागदा स्टेशन पर एफओबी निर्माण के लिए लिया गया १३ घंटों का ब्लॉक दूसरी तरफ कोहरे का असर, तो मंडल मुख्यालय पर आने वाली अनेक ट्रेनें घंटों देरी से रतलाम पहुंची है। शाम को आने वाली यात्री ट्रेनें भी दो से चार घंटे तक देरी से आएगी। ब्लॉक सुबह ९.३० बजे शुरू हुआ है व रात १०.३० बजे तक रहेगा। एेसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना होगा, क्योकि ब्लॉक के चलते ट्रेनों को डीजल इंजन से लाया जाएगा।

मुंबई के उपनगर एलफिस्टन में करीब १०६ वर्ष पुराना एफओबी पर कुछ समय पूर्व हुई दुर्घटना के बाद रेलवे ने पुराने एफओबी को देखरेख करने के मामले में गंभीरता दिखाई है। मुंबई की इस दुर्घटना में अनेक यात्रियों की मौत हुई थी व काफी गंभीर घायल हुए थे। इसके लिए पश्चिम रेलवे को निर्देश जारी किए गए थे की किसी भी हालात में पुराने एफओबी को देखा जाए व जरूरी मरम्मत की जाए। जो काफी पुराने हो गए है, उनको नया बनाया जाए। इसके लिए रुपए की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी।

बोर्ड की अनुमती जरूरी नहीं

इसके अलावा आमतोर पर एेसे मामलों में अनुमती के लिए रेलवे बोर्ड की स्वीकृति जरूरी होती है, जबकि एफओबी के मामले में रेलवे बोर्ड ने साफ कर दिया की इसके लिए मंडल व जोन स्तर पर निर्णय ले लिया जाए। इसी के चलते मंडल में पहला काम नागदा स्टेशन पर किया जा रहा है। यहां पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई)विभाग ने १३ घंटों का ब्लॉक लेकर एफओबी के रखरखाव व निर्माण के लिए ब्लॉक लिया है।

बुधवार को इन ट्रेनों पर हुआ असर

मंडल में लिए गए ब्लॉक की वजह से दिल्ली मुंबई राजधानी ३८ मिनट, इंदौर काचेवली ३५ मिनट, जयपुर हैदराबाद ३५ मिनट, जयपुर मुंबई दुरंतो १ घ्ंाटे ४८ मिनट, पश्चिम एक्सपे्रस १ घ्ंाटे ५२ मिनट, कालका एक्सपे्रस ३१ मिनट, गरबा एक्सपे्रस ५ घंटे, जनता एक्सपे्रस ३ घंटे १० मिनट, गौरखपुर बांद्रा स्पेशल ३ घंटे ५७ मिनट, अवध एक्सपे्रस १ घंटे ५७ मिनट, द्वारका एक्सपे्रस २ घंटे २९ मिनट, हल्दीघाटी पैसेंजर १ घंटे २७ मिनट, मुजफ्फरपुर बांद्रा ६ घंटे, गोल्डन टेंपल मेल ३० मिनट, साबरमती एक्सपे्रस ३ घंटे ३० मिनट, मथूरा रतलाम पैसेंजर १ घंटे देरी से पहुंची।