
#Ratlam के चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े, मंडी से चुराया था ट्रैक्टर
रतलाम. महू-नीमच हाईवे स्थित कृषि उपज मंडी से ट्रैक्टर-ट्राली चुराने के मामले में सालाखेड़ी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों के सहयोगी रहे हैं। इन से प्याज की राशि भी बरामद कर ली गई है। मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। गिरफ्तार तीनों ही आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
सालाखेड़ी चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार चार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस आधार पर कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। इस तरह आठ की जगह अब नो आरोपी हो गए हैं। चौकी प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी और एएसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कलमोड़ा निवासी 22 साल का जितेंद्र पिता सुखलाल भाभर, गंगाखेड़़ी झाबुआ का 40 साल का रमेश पिता प्रभु सोलंकी और कलमोड़ा फंटा निवासी 18 साल का विजय पिता तेजराम मुनिया को गिरफ्तार किया गया है।
दो अन्य आरोपी अभी फरार
दो आरोपी गोपाल और महेश फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से बेची गई प्याज के 13 हजार रुपए और इनके द्वारा उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली गई हैं। शनिवार को गिरफ्तार चारों आरोपी सोमवार तक पुलिस रिमांड पर है। इन आरोपियों से पूरी योजना और अन्य लोगों के शामिल होने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि गत 5 दिसंबर को कृषि उपज मंडी से एक किसान की प्याज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ही बदमाश चुरा ले गए थे। इसके बाद किसानों ने मंडी में जमकर प्रदर्शन किया था।
Published on:
11 Dec 2022 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
