2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 जोड़ी गाडियों में अस्‍थाई रूप से अतिरिक्‍त कोच

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली एवं रतलाम मंडल के इंदौरएवं डॉ अम्‍बेडकर नगर से आरंभ होने वाली कुल 6 जोड़ी गाडि़यों मेंयात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए अस्‍थाई रूप सेअतिरिक्‍त कोच की व्‍यवस्‍था की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 12 Jan 2022, 7:53 PM IST

 Indian Railway IRCTC

Indian Railway IRCTC

रतलाम. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली एवं रतलाम मंडल के इंदौर एवं डॉ अम्‍बेडकर नगर से आरंभ होने वाली कुल 6 जोड़ी गाडि़यों में
यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए अस्‍थाई रूप से
अतिरिक्‍त कोच की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

गाड़ी संख्‍या 12961 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर अवंतिका एक्‍सप्रेस में 17 जनवरी से 16 फरवरी तक तथा इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12962 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल अवंतिका एक्‍सप्रेस में 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।

गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी
कटरा मालवा एक्‍सप्रेस में 15 जनवरी से 14 फरवरी तक तथा
श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता
वैष्‍णोदेवी कटरा डॉ अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस में 17 जनवरी से 16
फरवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।

गाड़ी संख्‍या 12923 डॉ अम्‍बेडकर नगर नागपुर एक्‍सप्रेस में 18 जनवरी से 15 फरवरी तक तथा नागपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12924 नागपुर डॉ अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस में 19 जनवरी से 15 फरवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।

गाड़ी संख्‍या 19305/19306 डॉ अम्‍बेडकर नगर कामाख्‍या डॉ अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस:- डॉ अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19305 डॉ अम्‍बेडकर नगर कामाख्‍या एक्‍सप्रेस में 20 जनवरी से 17 फरवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।

गाड़ी संख्‍या 19165 अहमदाबाद दरभंगा एक्‍सप्रेस में 16 जनवरी से 16 फरवरी तक तथा दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19166 एक्‍सप्रेस में 19 जनवरी से 19 फरवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।

गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद वाराणसी एक्‍सप्रेस में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक तथा वाराणसी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19168 एक्‍सप्रेस में 18 जनवरी से 18 फरवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।