रतलाम

blood donation- रक्तदान पर 17 का अनूठा संयोग…

रतलाम। मालवरत्न ज्योतिषाचार्य उपाध्यायश्री कस्तूरचंद महाराज की पुण्य स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर नीमचौक स्थानक पर गुरुदेव अरुणमुनि के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें 17 महिलाशक्ति ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल १७४ यूनिट रक्तदान किया गया।

less than 1 minute read
Oct 03, 2023
patrika news

श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित शिविर में संघ सदस्यों एवं युवा साथियों ने गुरुभक्ति एंव श्रद्धा का परिचय देते हुए 174 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के लाभार्थी श्रेणिक गांधी की स्मृति में विजय गांधी परिवार, मनोहरलाल पुंगलिया स्मृति में पुंगलिया परिवार, सह लाभार्थी कमलाबाई बसन्तीलाल पटवा की स्मृति में पटवा परिवार, प्रकाशचंद किरण बाफना की स्मृति में बाफना परिवार व आदित्य कटारिया की स्मृति में मणीलाल, अमृतलाल, मूकेश कटारिया परिवार रहे। संचालन संघ महामंत्री विनोद बाफना ने किया। स्वागत उद्बोधन महेंद्र बोथरा ने दिया।

इनका रहना सहयोग
शिविर मानव सेवा समिति के सहयोग से आयोजित किया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला एवं सचिव गोपाल कृष्ण सोडानी का सहयोग रहा। इस मौके पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष ललित पटवा-मनीष भटेवरा, महामन्त्री विनोद बाफना-पारस मेहता एवं कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया-अभय गांधी, इन्दरमल जैन, मणीलाल कटारिया, प्रेम कुमार मोगरा, अजय खमेसरा, रितेश मूणत, पंकज पटवा, सौरभ बोथरा, विपिन श्रीमाल, कुसुम रांका, उषा बोथरा, चंचला श्रीश्रीमाल आदि ने सेवा प्रदान की।

17 महिला शक्ति ने किया रक्तदान
बहु मंडल अध्यक्ष आरती मण्डलेचा, महामंत्री सोनू बोथरा एवं कोषाध्यक्ष रानी गांधी एवं बालिका मंडल के अथक प्रयास से लगभग 35 महिलाओं और बच्चियों ने रक्तदान के लिए टेस्ट करवाया और उनमें से अब तक की सर्वाधिक 17 महिलाशक्ति ने रक्तदान किया।

Published on:
03 Oct 2023 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर