18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

VIDEO : उत्साह से मना 75वां गणतंत्र पर्व

नीमच में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया।

Google source verification

नीमच. नीमच में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -2 पर आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। आयोजन के मौके पर विभिन्न विभागों ने शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली।
मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे कलेक्टर दिनेश जैन ने ध्वजारोहण कर आयोजित परेड की सलामी ली तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल नीमच, नीमच पुलिस बल के जवान, नीमच महिला प्लाटून, नीमच वन विभाग, नीमच नगर सेना, नीमच एनसीसी सीनियर डिवीजन स्काउट, नीमच रेडक्रॉस दल, नीमच एसपीसी प्लाटून, नीमच शौर्य दल, नीमच सीआरपीएफ बेंड दल शामिल रहा। इस दौरान नगरपालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एंव बाल विकास विभाग यातयात विभाग सहित विभिन्न विभागों ने विकास गतिविधियों पर आधारित झांकिया भी निकाली। आयोजन के दौरान मूकबधिर विद्यालय रेड क्रॉस, सीएम राइज विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के बाद हर्ष फायर परेड की सलामी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान के साथ ही भूतपूर्व सैनिक और वरिष्ठ सैनिक परिषद के सदस्यों का सम्मान भी कलेक्टर ने किया।