रतलाम. जिले में पुलिस का शर्मसार करने वाला चेहरा सामने आया है। एक पुलिसकर्मी ने एक महिला को थप्पड़ जड़़ दिया। थप्पड़ जड़ते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने पुलिसकर्मी को लाइन अटैच करते हुए उसके खिलाफ जांच बैठा दी है।
यह है मामला
मामला जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सरसी चौकी का है। यहां पर बैरिकेड लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग वहां से बाइक निकालने की बात पर अड़ गया और उसके साथ की युवती की पुलिसकर्मी से बहसबाजी हो गई। युवती ने अपने किसी परिचित का परिचय पुलिसकर्मी को देना चाहा। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने बिना सोचे समझे युवती पर हाथ उठा दिया और उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यही वीडियो पुलिस अधीक्षक तिवारी तक पहुंचा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए ने वीडियो दिख रहे पुलिसकर्मी अमित भावसार को लाइन अटैच कर दिया है।
मामले की जांच कर रहे हैं। संबंधित पुलिसकर्मी अमित भावसार को लाइन अटैच कर दिया गया है। जांच पूरी होने के पश्चात यदि और तथ्य सामने आते हैं तो यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक तिवारी, एसपी रतलाम