15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में होटल के बाथरूम में नहा रही लड़की का वेटर बना रहा था वीडियो, रंगेहाथों पकड़ाया

लड़की के भाई और अन्य लोगों ने पकड़कर पहले वेटर को पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया...

2 min read
Google source verification
ratlam.jpg

अगर आप भी अक्सर होटल में ठहरते हैं तो जरा सावधान रहें ! दरअसल रतलाम में एक ऐसी घटना सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है यहां होटल में रुकी एक युवती का नहाते वक्त होटल का ही वेटर वीडियो बना रहा था। हालांकि युवती ने वक्त रहते वेटर को देख लिया और वेटर रंगेहाथों पकड़ा गया। जिसके बाद पहले तो वेटर की जमकर पिटाई हुई और फिर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस वेटर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। अंदेशा है कि वेटर इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।

दिल्ली से आई थी युवती
दिल्ली की रहने वाली युवती की नौकरी रतलाम में लगी है वो नौकरी ज्वाइन करने के लिए अपने भाई व मां के साथ रतलाम आई थी। रतलाम के डाट की पुलिया के पास सागर होटल में युवती ने रूम बुक किया और मां-बहन के साथ रूम में रुकी हुई थी। इसी दौरान दोपहर को जब युवती नहाने के लिए बाथरूम में गई तो उसे कुछ आवाज आई। उसने तुरंत वेंटिलेशन की तरफ देखा तो वहां कोई था जो उसका चोरी-छिपे नहाते हुए वीडियो बना रहा था। युवती ने शोर मचाया तो उसका भाई भागा और वेटर को रंगेहाथों पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- कड़कड़ाती ठंड में बॉयफ्रेंड ने ढाए सितम, रातभर कुएं में लकड़ी के सहारे लटकी रही प्रेमिका


पहले पीटा फिर पुलिस को सौंपा
युवती के भाई ने वेटर को रंगेहाथों पकड़ने के बाद उसकी पिटाई करना शुरु कर दी। शोर गुल सुनकर और भी लोग आ गए और वेटर की करतूत का पता चलते ही लोगों ने भी वेटर को जमकर पीटा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वेटर को हिरासत में लिया और थाने लेकर आई। पुलिस को शक है कि आरोपी वेटर इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है और अन्य युवतियों के वीडियो भी बना चुका है इसलिए उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी वेटर का नाम नरेन्द्र सिंह बताया गया है।

यह भी पढ़ें- 'आधी घरवाली' के साथ जीजा जी ने चलाया चक्कर, प्रेग्नेंट होते ही हुआ रफूचक्कर