9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

देखे Video : जीवनभर निरोगी रहने का खुला बड़ा राज, ऐसे रहेंगे स्वस्थ

उज्जैन के संत उमाकांत के आह्वान पर शहर में भी निकाली गई वाहन रैली, दिया शाकाहार का संदेश

Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Mar 24, 2023

रतलाम. जीवनभर आपको स्वस्थ रहना है तो इसका बड़ा राज सामने आया है। आमतौर पर बीमारियां खानपान से ही होती है और इसी खानपान को लेकर एक बड़ी संस्था ने जो संदेश दिया है वह सभी को स्वस्थ रखने के लिए काम आएगा। जी हां जय गुरुदेव संस्था ने शहर में शाकाहार रैली निकालकर यही संदेश दिया कि हर व्यक्ति को शाकाहार बनना चाहिए।

जय गुरुदेव के जयकारे लगाते हुए शहर में शाकाहार का संदेश देते हुए भक्तों ने वाहन रैली निकालकर आम जनता को भी शाकाहार बनने का संदेश दिया। गढ़ कैलाश से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न मार्र्गों से गुजरते हुए डोंगरेनगर और फिर शहर में प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, कृषि उपज मंडी, धराड़, रैन मऊ होते हुए प्रकाशनगर पहुंची। यहां सारे भक्त एकत्रित हुए। इन्हें गुरुदेव का संदेश सुनाया गया। रैली में रास्तेभर गुरुदेव का संदेश चलता रहा। गुरुदेव के अनुयायी रास्तेभर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

ध्वजा लगा रखी थी जय गुरुदेव की
जय गुरुदेव के अनुयायी उज्जैन के संत उमाकांत के आह्वान पर यह रैली शहर में निकाली गई। इसे मुक्ति दिवस महापर्व का नाम दिया गया। रैली में प्रकाशनगर पुलिया के पास पहुंचने के बाद जमनालाल पाटीदार ने जय गुरुदेव के संदेश का वाचन भक्तों के समक्ष किया। रैली में जय गुरुदेव के बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। रैली में जयगुरुदेव के नारे लगाते हुए और उनके संदेश का बखान करते हुए भक्त दो और चार पहिया वाहनों पर सवार थे। जय गुरुदेव का बड़े से फोटो भी वाहनों पर लगे थे।