प्राचीन विरूपाक्ष महादेव मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय 80वां महारूद्र यज्ञ का अमावस्या 20 फरवरी के दिन पूर्णाहुति के बाद 50 हजार भक्तों के लिए खीर प्रसादी तैयारी की जा रही है। इसमें 20 हजार महिलाओं के लिए खीर प्रसादी की अलग से व्यवस्था रहेगी। इस साल महोत्सव के दौरान श्याम और शाहरूख के साथ अब तक करीब 2176 बच्चों का तुलादान हो चुका है। इसमें 12 जुड़वा बच्चे भी शामिल है। मंदिर पर कई नि:संतान मुस्लिम महिलाएं भी पहुंचती है, जिनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है वे तुलादान कर ईश्वर का आशीर्वाद लेती है।
एक लाभ भक्त कर चुके दर्शन
बिलपांक सकल पंच एवं महारूद्र यज्ञ मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित महारूद्र यज्ञ का विश्राम सोमवार को होगा। महाशिवरात्रि पर ब्रह्ममुहुर्त से देर रात्रि तक एक लाख से अधिक भक्तों ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर महादेव के दर्शन वंदन और अभिषेक का लाभ लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञाचार्यों के सान्निध्य में महारूद्र यज्ञ चल रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार को सुबह यज्ञ पूर्णाहुति के बाद गंगाजल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही खीर प्रसादी का वितरण कार्य शुरू हो जाएगा, जो देर शाम तक चलेगा।
ऐसी है मान्यता
ऐसी मान्यता है कि महादेव के मंदिर से नि:संंतान महिलाएं महाशिवरात्रि के दौरान आने वाली अमावस्या पर महारूद्र यज्ञ की अग्नि में तप कर तैयार हो रही खीर को ग्रहण करती है। इसके बाद संतान प्राप्ति पर मंदिर में ही तुलादान करने के लिए श्रद्धा-भक्ति अनुसार पहुंचती है। फल, फ्रूट, मिठाई, अनाज आदि खाद्य सामग्री संतान के बराबर तुला पर तोलकर मंदिर में ही प्रसादी के रूप में वितरण कर दी जाती है।
2167- बच्चे तुले
12- जुड़वा बच्चे तुले
6- मुस्लिम समाज के
– शाहरूख मोहम्मद बदनावर
– जुबेर बदनावर
– तालीम शाहरुख इंदौर
– उस्मान बीर खान इंदौर
– एस्मिन खान रतलाम
– फारुख खान रतलाम