12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Video : #Ratlam में सड़क़ के लिए सडक़ पर उतरे रहवासी

दस सालों से सडक़ नहीं बनने और पूरी सडक़ टूटी-फूटी होने से फूटा आक्रोश

Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Jun 16, 2023

रतलाम. चिंगीपुरा चौराहे पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक सबकुछ सामान्य तरह से यातायात चल रहा था और दुकानें भी खुली थी। अचानक ही कुछ लोग जिनमें बुजुर्ग भी है सडक़ पर आए और उन्होंने सडक़ के चारों तरफ रस्सियां बंधवाकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दुकानदार और रहवासी भी मैदान में उतर आए। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म किया गया।

पैदल वालों को रही छूट
चौराहे पर चक्काजाम लगाए जाने से चारों तरफ से रास्ते बंद हो गए। केवल पैदल आने-जाने वालों को छूट थी। वाहन चालक वहां तक आते और फिर पलटकर दूसरे रास्ते से गंतव्य तक पहुंचते। सवा 12 बजे स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला मौके पर पहुंचे। लोगों से चर्चा कर निगम अधिकारियों को सूचना दी। फिर समझाकर जाम खुलवाया।

आधा किमी दूर, एक घंटे में पहुंचे
चक्काजाम स्थल नगर निगम से महज आधा किमी दूर था लेकिन निगम के अधिकारी एक घंटे बाद पौने एक बजे मौके पर आए। लोगों की बात सुनी और कहा कि टेंडर लग गए हैं। फिलहाल यहां पेचवर्क करवा देते हैं। रहवासियों असलम, हाजी प्यारे मिया, हाजी गफ्फार खुद्दा और साबिर अली का कहना था कि जल्द काम नहीं होता है तो शनिवार को फिर से हम चक्काजाम करेंगे।

इसलिए आंदोलन
मोचीपुरा से आरडीए, मोचीपुरा से शनि मंदिर, मोचीपुरा से ऊंकाला रोड, मोचीपुरा से सूरजपौर यानी चारों तरफ की सडक़ की हालत बेहद जर्जर है। मोचीपुरा चौराहा भी ऐसी ही हालत में है।