19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Watch video- भागवत वक्ता जया किशोरी ने क्यों कहा हर व्यक्ति अर्जुन, पढ़े पूरी खबर

रतलाम। कलयुग में यदि कोई कल्याण कर सकता है, तो वह श्रीमद् भागवत कथा ही है। भगवान की सीखें जिंदगी को तार सकती है। भगवान जानने की नहीं मानने की चीज है। युवाओं को अधिक से अधिक कथा श्रवण करना चाहिए, क्योंकि इससे धर्म, ज्ञान और आध्यात्म सभी एक साथ हो जाते है। पढ़ना है, तो हमारे शास्त्र पढ़िए। शास्त्र में पूजा पाठ नहीं, जिंदगी जीना सिखाया गया है। आज के युवाओं के लिए आध्यात्म ज्यादा जरूरी है।

Google source verification

यह विचार चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की शुरुआत करते हुए प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने व्यक्त किए। पहले दिन जया किशोरी ने कहा कि हर व्यक्ति अर्जुन है। उसके दिमाग में रोज एक महाभारत का युद्ध हो रहा है और वह अपने कृष्ण को ढूंढ रहा है, लेकिन कृष्ण को ढूंढने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह गीताजी के रूप में आपके घर में बैठे है, विडंबना है कि हम उन्हे खोलते नहीं है। कलश यात्रा में 10 से 12 हजार महिला शक्ति शामिल हुई।

काश्यप परिवार ने किया पौथी पूजन
शुरुआत में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप एवं नीता काश्यप ने पौथी पूजन कर सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप सहित बड़ी संख्या में मौजूद प्रबुद्धजनों ने आरती का लाभ लिया। विश्राम आरती सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक दिलीप मकवाना, बजरंग पुरोहित के आतिथ्य में की गई। संचालन विकास शैवाल ने किया।

धार्मिक कार्य करना हमारी संस्कृति-काश्यप
काश्यप ने स्वागत भाषण में कहा कि रतलाम के लिए आज सौभाग्य का दिन है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों को करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। सुश्री जया किशोरी अप्रैल माह में जब ग्राम कनेरी आई थी, तब उनसे रतलाम में कथा का आग्रह किया था। उस समय उन्होने सहर्ष स्वीकृति देकर काश्यप परिवार को अनुग्रहित किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया।

ये दी सीख
बच्चों को बचपन से आध्यात्म की सीख दी जानी चाहिए।
मोबाइल से बच्चों को भगवान की कथाएं सुनाएं।

इन्होंने किया स्वागत
कालिका माता सेवा मंडल
श्री त्रिस्तुतिक जैनश्री संघ ट्रस्ट
श्री गीता मंदिर ट्रस्ट
चिंतामण गणेश मंदिर समिति पैलेस रोड
जांगिड़ ब्राहम्ण समाज
जन चेतना परिषद्, मूक बधिर स्कूल

बड़ी खबरें

View All

रतलाम

मध्य प्रदेश न्यूज़