1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोते – बिलखते हुए अस्पताल में डॉक्टरों से महिला बोली- मैंने फिनाइल पी लिया, मुझे बचा लो, मेरी तीन बेटियां हैं

तीन बेटियां होने के बाद नाराज पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं ससुराल वाले, गुस्से में महिला ने पिया जहर। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया भर्ती।

2 min read
Google source verification
News

रोते - बिलखते हुए अस्पताल में डॉक्टरों से महिला बोली- मैंने फिनाइल पी लिया, मुझे बचा लो, मेरी तीन बेटियां हैं

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में स्थित महारानी राजकुंवर जिला अस्पताल में पुलिस चौकी पर पदस्थ कर्मचारी रविवार दोपहर उस समय सकते में आ गए, जब एक महिला फिनाइल पीकर जिला अस्पताल पहुंच गई। यहां उसने चिक्तिसकों से कहा कि, उसकी तीन बेटियां हैं, इसी बात से खफा होकर अब उसकी सास, उसक पति का दूसरा निकाह कराना चाहती है। महिला का कहना है कि, वो मरना चाहती थी, लेकिन बेटियों की चिंता हुई तो इलाज कराने अस्पताल आ गई है। महिला ने डॉक्टरों से गुहार लगाई कि, उसे बचा लो... वरना उसके बाद उसकी तीनों बेटियों का पूरी दुनिया में कोई नहीं बचेगा। बता दें कि, महिला की सबसे छोटी बेटी सिर्फ 7 महीने की है।

मामले को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि, सिर्फ उसका पति ही नहीं, बल्कि ससुराल वाले आए दिन बेटे के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। इसके लिए दिन हो या रात उसके साथ मारपीट तक की जाती है।

महिला जब ये सब पुलिस चौकी के कर्मचारियों को बता रही थी तब उसके आंसू बह रहे थे। महिला ने पुलिस को कहा कि, वो तो रोज - रोज के तानों से तंग आकर मरना चाहती थी, यही कारण है कि, उसने अपना जान देने के लिए जहर भी खा लिया है, लेकिन जब उसे अपनी बेटियों का ख्याल आया तो इलाज के लिए अस्पताल आ गई। यहां महिला डॉक्टरों से कह रही थी कि, उसके अलावा उसकी बच्चियों का कोई नहीं है, उसे बचा लो।

यह भी पढ़ें- रसूख के दम पर पेट्रोलपंप मालिक ने तानी बंदूक, जान बचाकर भागे कचरा उठाने आए सफाईकर्मी, वीडियो वायरल


बेटी सात माह की

फरजाना ने पुलिस चौकी पर बताया कि उसकी 7 साल 3 साल और 7 महीने की बेटियां है। जिन्हें वह अपने घर पर छोड़ आई है। ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर फरजाना ने जान देने के लिए फिनाइल तो पी लिया लेकिन फिर उसे बेटियों की चिंता हुई और वह जिला अस्पताल पहुंच गई। महिला ने बताया कि उसका पति जफर खान काजीपुरा क्षेत्र में रहता है और बेटियों की वजह से उसके साथ मारपीट भी करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बस में महिलाओं से छेड़छाड़ करना शराबी मनचले को पड़ी भारी, भीड़ ने किया ये हाल, वीडियो वायरल


बेटियां पैदा हुईं तो पति का दूसरा निकाह कराना चाहते हैं ससुराल वाले

अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार, महिला ने अपना नाम फरजाना शोहर जफर खान बताया है। महिला का कहना था कि, उसके ससुराल वाले पति की दूसरा निकाह करवाना चाहते हैं, क्योंकि उसकी तीन बेटियां हैं। इसके बाद महिला को चौकी पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Story Loader