30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बरवड़ रोड सिटी फोरलेन पर रात को हुआ हादसा, गंभीर घायल को ले गए थे मेडिकल कॉलेज

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Oct 12, 2022

#Ratlam देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

#Ratlam देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

रतलाम. रफ्तार की वजह से लोगों की जान जा रही है। पुलिस तेज रफ्तार वालों पर कार्रवाई कर रही है लेकिन फिर भी लोग तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार की रात को बरवड़ रोड सिटी फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने साइकिल चालक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह गंभीर घायल हो गया। बाद में उसने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में दम तोड़ दिया। पुलिस अब उसका शव जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवा रही है। अज्ञात वाहन कौन सा था और कौन चला रहा था फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

राजबाग में चौकीदार
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के एएसआई अजमेरसिंह भूरिया ने बताया कि बरवड़ रोड सिटी फोरलेन पर यह दुर्घटना राजबाग और साक्षी पेट्रोल पंप के बीच हुई। धोलावड रोड सागोद निवासी बद्रीलाल पिता अंबाराम निनामा उम्र 51 वर्ष राजबाग में चौकीदार है। साइकिल से रतलाम किसी काम से रात करीब साढ़े नौ बजे निकला था।

सिटी फोरलेन

पौने दस और दस बजे के बीच वह सिटी फोरलेन पर आ रहा था कि पीछे से तेजी से आए अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर ऐसी थी कि मृतक बद्रीलाल की साइकिल भी वाहन के साथ आगे तक चली गई। यह साइकिल अलकापुरी स्थित चामुंडा चौराहे पर पड़ी हुई रात दस बजे दिखाई दी।

पहले अज्ञात ही होने से पता नहीं चला
घायल युवक को मौके से सीधे पास के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। उसे कोई नहीं पहचानता था और न ही वाहन चालक को कोई पहचानता था। लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया तो उसकी पहचान नहीं होने से अज्ञात में ही उसे वहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया। साढ़े दस बजे के लगभग उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान बद्रीलाल के रूप में की।

चौकीदारी करता
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राजबाग में चौकीदारी करता है और वह धोलावड़ रोड सागोद का निवासी है। बताया जाता है कि परिजन यहां से शव को ले जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस केस होने से पुलिस ने उन्हें रोका और शव को रात 12.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया।