23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajkummar Rao की क्यों हुई थी मांग भरवाई, पत्नी से कराया था सिंदूरदान, रस्म, फैशन या कुछ और… जानिए पूरी बात

Rajkummar Rao Sindoor dan: राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को लेकर एक बात सामने आई है। राजकुमार ने बताया है कि पत्रलेखा ने उनको सिंदूर क्यों लगाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 28 Nov 2024, 11:07 AM IST

Rajkummar Rao Sindoor dan

Rajkummar Rao Sindoor dan: राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के कमाल के कपल हैं। दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट है। एक दूसरे को करीब 7 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी किया। शादी में राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा से सिंदूर लगवाया था जिसको लेकर एक्टर को ट्रोल किया गया। अब शादी के कई सालों के बाद इस रस्म को लेकर राजकुमार ने खुलासा किया है। राजकुमार राव ने बताया है कि उन्होंने पत्नी से सिंदूर क्यों लगवाया था। आपको ये फैशनेबल लगे या प्रोग्रेसिव या फिर कोई रस्म… इसको लेकर राजकुमार ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कब की थी शादी (Rajkummar Rao Patralekha wedding)

राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से खुली किताब की तरह रहे हैं। डेट करने के दौरान भी ये काफी कुछ शेयर करते रहते थे। आखिरकार सालों साल की मुलाकात के बाद 2021 में दोनों शादी किया। शादी के दौरान राजकुमार राव को पत्रलेखा ने सिंदूर लगाया था जिसके बाद इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी।

राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा को कहा था, "मुझे भी सिंदूर लगाओ"

हिंदू परंपरा से की गई शादी में पति पत्नी की मांग में सिंदूर भरता है। मगर, राजकुमार राव ने कुछ सोचा और उसी दौरान पत्रलेखा को कहा कि तुम मेरी भी मांग भर दो। बस फिर क्या था, पत्रलेखा ने भी इस काम में देरी ना करते हुए राजकुमार की मांग भर दी थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब सामने आई तो एक्टर को बहुत भला बुरा कहा गया था।

ये भी पढ़िए- महिलाओं को ब्रेकअप के बारे में पहले से ही चल जाता है पता, Breakup के बारे में सोचने वाले पुरुष ध्यान दें

राजकुमार राव ने पत्नी से सिंदूर क्यों लगवाया था?

राजकुमार राव ने वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ बातचीत में बताया है कि मैं सोच रहा था सिर्फ वो ही क्यों सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ा आदि पहनी है। मैं कुछ क्यों नहीं पहन सकता। मैं तो सिर्फ अंगूठी भर पहना हूं। इन सभी बातों को सोचते-सोचते मैंने पत्रलेखा को कहा कि तुम्हें मुझे भी सिंदूर लगाना चाहिए तब जाकर ये बात बराबरी की होगी। ये सब सुनने के बाद पत्रलेखा थोड़ी चौंकी लेकिन वो खुश भी थी। हालांकि, ये करना बहुत अलग नहीं था। मगर ऐसा करने से वो खुश थी और शायद वो मुझसे ऐसा ही कुछ उम्मीद कर रही थी। मैंने वो किया। कईयों को ये बात पसंद नहीं आई, लेकिन कईयों के दिल में ये बात घर कर गई। मेरे लिए ये भी खुशी की बात है।

आप भी अपनी पार्टनर को दे सकते हैं ऐसे सरप्राइज

शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पार्टनर को कुछ ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो ताउम्र याद रहे। ऐसे में आपको कुछ ऐसा ही सोचना होगा जिसमें मैसेज छिपा हो और लोगों को पसंद आए। आप अपने एक्टर्स इस तरह से इंस्पायर होकर मेमोरेबल वेडिंग प्लान कर सकते हैं।

ये भी पढ़िए- जब इस वजह से 25 लड़कों ने राजकुमार राव की थी धुनाई, बोले थे- मेरे चेहरे पर…

बड़ी खबरें

View All

रिलेशनशिप

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य