
love affair tips in hindi
आजकल लडक़ों का दाढ़ी रखना एक फैशन हो गया है। अगर आपका दोस्त, पति, या फिर और कोई दाढ़ी रखता है, तो वो आपकी कभी इज्जत नहीं करेगा। चौक गए न। किंतु एक शोध में यह बात सामने आई है कि दाढ़ी वाले पुरुष किसी भी महिला का सम्मान नहीं करते हैं। एक साफ्टवेयर कंपनी की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई।
सर्वे 18 से 72 साल के कम से कम 500 पुरुषों को लेकर किया गया। जिसमें दाढ़ी वाले 76 प्रतिशत भारतीय और 65 प्रतिशत अमरीकी पुरुष महिलाओं के बारें में बहुत ही नकारात्मर सोच रखते हैं। ईवा कंपनी की ओर से हुए एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि दाढ़ी वाले पुरुष अपने पार्टनर के साथ-साथ दूसरो से झगड़ा भी अधिक करते है। इस बात में कितनी सच्चाई है, कहा नहीं जा सकता।
पुरुष के घर लौटने पर उमड़ता है प्रेम
अनुपस्थिति से दिल में प्रेम विकसित नहीं होता। यह एक नए अनुसंधान का निष्कर्ष है, जिसमें पाया गया है कि पुरुष जब दिनभर के थकाऊ काम से घर लौटता है, तब प्रेम हार्मोन ऑक्सीटॉक्सिन का स्तर बढ़ जाता है। कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के मानवविज्ञानी सांता बारबारा ने यह भी पाया कि उन पुरुषों के ऑक्सीटॉसिन में वृद्धि ज्यादा होती है जो लंबे समय से अनुपस्थित रहे हैं और यह वृष्ण में बदलाव से सकारात्मक रूप से संबद्ध है।
शोधपत्र के सह लेखक और एक पोस्ट डॉक्टरल अध्येता एड्रिअन जाएग्गी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य सामान्य परिप्रेक्ष्य में व्यवहार प्रोत्साहन में भिन्न हार्मोन के बीच पारस्परिक क्रिया को देखना था। टीम ने टीसीमैन पुरुष पर काम किया। ऐसा आदमी विदेशी किसानों की मूल आबादी से आता था और बोलीविया के अमेजन बेसिन के निचले इलाके में शिकार करता था।
Published on:
13 Jun 2018 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allरिलेशनशिप
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
