
Adhik Masik Durgashtami 2026: ज्येष्ठ अधिक मास की दुर्गाष्टमी 23 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने से भय, रोग और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अधिक मास में पड़ने वाली दुर्गाष्टमी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। भक्त इस दिन विशेष पूजा, मंत्र जाप और दान-पुण्य करके मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं दुर्गाष्टमी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शक्तिशाली मंत्र।
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 23 मई 2026 को सुबह 05 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होगी और 24 मई 2026 को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 23 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी।
दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र धारण करें। पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें और मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। मां को लाल फूल, सिंदूर, चुनरी, लाल चूड़ियां, मेहंदी और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या देवी कवच का पाठ करें।
Updated on:
18 May 2026 04:35 pm
Published on:
18 May 2026 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
