
Anant Ambani Mundan: अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में कराया मुंडन, बाल दान की निभाई परंपरा (फोटो सोर्स: ANI)
Anant Ambani Tirupati Balaji Mundan: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बिजनेस डील या भव्य पार्टी नहीं, बल्कि उनकी अगाध आस्था है। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह (12 जुलाई) से ठीक कुछ दिन पहले अनंत अंबानी (Anant Ambani) आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सदियों पुरानी सनातन परंपरा का पालन करते हुए भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में अपने बाल दान (Tirupati Balaji Hair Donation) कर दिए। तिरुपति में बाल दान करने को बेहद पवित्र माना जाता है, और अंबानी परिवार के लाडले का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान अनंत अंबानी (Anant Ambani) पूरी तरह पारंपरिक दक्षिण भारतीय रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सफेद वेष्टि (धोती) और अंगवस्त्रम धारण किया हुआ था, साथ ही कंधे पर लाल और सुनहरे रंग का रेशमी शॉल (शालू) शोभा बढ़ा रहा था।
अनंत ने सुबह-सुबह होने वाली पवित्र सुप्रभात सेव में हिस्सा लिया और गर्भगृह में जाकर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर से सामने आए वीडियो में वे मंदिर के गजराज (हाथियों) को बड़े प्यार से चारा और फल खिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने (जिसे स्थानीय भाषा में कल्याण कट्टा कहा जाता है) के पीछे एक गहरी पौराणिक मान्यता है। माना जाता है कि जो भक्त यहाँ आकर अपने बाल भगवान को समर्पित करता है, धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाल दान को अहंकार के त्याग और भगवान के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु इसे मनोकामना पूर्ति की भावना से भी जोड़ते हैं। हालांकि उन्होंने (Anant Ambani) सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया कि यह किसी विशेष मन्नत के पूरा होने पर किया गया या नहीं।
अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट की शादी देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक-दूजे के हुए थे। आपको याद दिला दें कि यह शादी समारोह केवल एक दिन का नहीं था, बल्कि जुलाई के आखिरी हफ्ते (30 जुलाई 2024) तक एंटीलिया और जियो कन्वेंशन सेंटर में इसके भव्य उत्सव चलते रहे थे, जिसमें दुनिया भर के दिग्गज नेता, हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारे और बिजनेस टाइकून शामिल हुए थे।
यह पहली बार नहीं है जब अंबानी परिवार तिरुपति के दर पर झुका हो। मुकेश अंबानी से लेकर नीता अंबानी तक, परिवार का हर सदस्य अक्सर बड़े मौकों से पहले या बाद में तिरुमला का रुख करता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा मंदिर ट्रस्ट (TTD) को समय-समय पर करोड़ों रुपये का दान और अत्याधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती रही हैं। अनंत का यह मुंडन संस्कार दिखाता है कि अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद, यह परिवार अपनी जड़ों और सनातन संस्कारों से कितना गहराई से जुड़ा हुआ है।
Updated on:
28 Jun 2026 11:20 am
Published on:
28 Jun 2026 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
