
Astrology: ऐसे लक्षणों वाली लड़कियां पति और घर-परिवार के लिए मानी जाती हैं लकी
सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक लक्षणों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। इस शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यहां हम बात करेंगे लड़कियों के शरीर के उन लक्षणों के बारे में जो न सिर्फ उन्हें ही भाग्यशाली बनाते हैं बल्कि उनके पति की भी किस्मत चमका देते हैं। मान्यता है ऐसे लक्षणों वाली लड़कियों से शादी करके उनके पति की किस्मत चमक जाती है।
-जिन लड़कियों का माथा चौड़ा और देखने में अर्द्धचंद्राकर जैसा होता है ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। माना जाता है ऐसी लड़कियों से शादी करने वाले लड़के शादी के बाद खूब तरक्की हासिल करते हैं। ये लड़कियां अपने ससुराल वालों की किस्मत चमका देती हैं।
-जिन लड़कियों की पलकें और आंख के नीचे की त्वचा हल्की सी लाल होती है ऐसी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इन्हें बहुत ही चाहने वाला पति मिलने की संभावना रहती है। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।
-जिन लड़कियों की आंखें काली और आंखों का सफेद भाग चमकीला सफेद होता है उन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये सारे सुख भोगती हैं।
-जिन लड़कियों के हाथ में शुक्र और गुरु पर्वत उभार लिए हो ऐसे लड़कियों की मैरिड लाइफ शानदार रहती है। इन्हें जीवन में खूब धन-संपत्ति प्राप्त होने के आसार रहते हैं। ये अपने पति को खूब सुख देती हैं।
-जिन लड़कियों की नाक पर तिल होता है वो अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां जिस घर में रहती हैं वहां सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। महिलाओं की नाक के दाई तरफ तिल होना अधिक शुभ माना जाता है।
-जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा आगे की ओर उठा हुआ, गोल और लाल होता है ऐसी लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उनकी किस्मत चमका देती हैं।
यह भी पढ़ें: 5 दिनों तक मिथुन राशि में बना रहेगा अति शुभ ‘लक्ष्मी नारायण योग’, 5 राशियों पर महालक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
11 Jul 2022 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
