ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। अमूमन ये योग 10 से 15 दिनों तक बना रहता है। लेकिन इस बार ये शुभ योग पूरे 30 दिनों तक बना रहेगा। इस योग के परिणाम स्वरूप कई राशि वालों को प्रसिद्धि, सफलता और धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। वृषभ राशि में इस योग का निर्माण 15 मई को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ होने जा रहा है और 15 जून तक ये योग बना रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए चमत्कारी साबित होगी।