
2025 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानें मिलेंगे शुभ परिणाम या होगा बुरा हाल?
पिछले ही महीने 29 अप्रैल को शनि ने अपनी राशि बदली है। शनि इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन आने वाले समय में शनि की चाल में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। शनि 5 जून को वक्री अवस्था में चले जायेंगे और अक्टूबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। इस बीच शनि 12 जुलाई को अपनी राशि भी बदलेंगे। वक्री होने के कारण ये अपनी पिछली राशि मकर में फिर से गोचर करने लगेंगे। जहां ये 17 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे। फिर कुंभ में वापस आ जायेंगे। कुंभ राशि में शनि की उपस्थिति 29 मार्च 2025 तक रहेगी। जानिए इस समय अवधि में किन राशियों पर रहेगी शनि की नजर।
इन दो राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या: इस दौरान कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। इसलिए इस राशि के जातकों को बेहद ही सतर्क रहना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बेवजह के वाद-विवादों में फंस सकते हैं। धन हानि के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस वालों को इस समय सतर्क रहना होगा। धन कहीं फंस सकता है।
इन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती: मकर, कुंभ और मीन वालों पर इस दौरान शनि साढ़े साती रहेगी। जिसमें मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण रहेगा। कुंभ वालों पर दूसरा चरण रहेगा और मीन वालों पर पहला चरण रहेगा। जिसमें सबसे ज्यादा कष्टदायी समय कुंभ राशि के लोगों के लिए रहेगा। क्योंकि ज्योतिष अनुसार शनि की इस महादशा का सबसे खराब समय इसका दूसरा चरण माना जाता है। बता दें इनमें से शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। कहते हैं इन दोनों राशियों पर शनि की किसी भी दशा का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता जितना बाकी राशि वालों पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: 7 दिनों तक मीन राशि में साथ रहेंगे मंगल-शुक्र, इन राशियों के लोगों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Published on:
16 May 2022 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
