4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 दिनों तक मीन राशि में साथ रहेंगे मंगल-शुक्र, इन राशियों के लोगों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Shukra-Mangal Conjunction: मंगल अग्नि तत्व ग्रह हैं तो वहीं शुक्र एक जल तत्व ग्रह है। ऐसे में अग्नि और जल तत्व के ग्रहों का किसी राशि में साथ होना करीब-करीब सभी राशियों को प्रभावित करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 16 May 2022, 12:49 PM IST

Mangal transit 2022, mars transit 2022, mangal gochar 2022, shukra gochar 2022, shukra transit 2022, venus transit 2022, shukra rashi parivaratn 2022,

7 दिनों तक मीन राशि में साथ रहेंगे मंगल-शुक्र, इन राशियों के लोगों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Shukra-Mangal Yuti: कुछ ही दिनों पहले 27 अप्रैल को शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश किया था। अब 17 मई को मंगल इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र और मंगल की मीन राशि में युति करीब 1 हफ्ते तक बनी रहेगी। शुक्र के 23 मई को मेष राशि में प्रवेश करने के साथ इस युति की समाप्ति भी हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्रों में शुक्र को जहां प्रेम, रोमांस, भोग, विलास का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मंगल को ऊर्जा, तेजी, साहस आदि का कारक माना गया है। जानिए इन दोनों ग्रहों की युति से सबसे ज्यादा लाभ किन राशि वालों को मिलेगा।

युति का इन पर पड़ेगा शुभ प्रभाव: जिन जातकों की कुंडली मीन लग्न की है या जिनकी कुंडली के लग्न भाव में शुक्र एवं मंगल बैठे हैं उन्हें इस युति के दौरान खूब लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। इसी के साथ जिन लोगों की कुंडली में इस समय मंगल या शुक्र ग्रह की दशा, अंतर्दशा या महादशा चल रही है। उनके लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा।


मिथुन राशि: इस युति से मिथुन जातकों को धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। जो जातक शेयर बाजार से जुड़े हैं खासतौर से ये युति उनके लिए शुभ साबित होगी। प्रेम संबंधों में मजबूत आएगी। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों को अचानक से कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत का काफी अनुकूल फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय शुभ है। पार्टनर का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंगल जातकों के उनका लव पार्टनर मिल सकता है। कई नए दोस्त बनेंगे। जिनसें आपको करियर में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

कुंभ राशि: इस अवधि में आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र की अंतर्दशा या प्रत्यंतर चल रही है तो आपको इस दौरान आकस्मिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इस मूलांक के लोगों को जल्दी नहीं आता बुढ़ापा, चेहरे पर रहती है चमक और होते हैं धनवान