4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मूलांक के लोगों को जल्दी नहीं आता बुढ़ापा, चेहरे पर रहती है चमक और होते हैं धनवान

इस मूलांक के लोगों को सलीकेदार कपड़े पहनने का काफी शौक होता है। ये हमेशा बन-ठनकर रहते हैं। ये अपनी वास्तविक उम्र से हमेशा छोटे दिखाई देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 16 May 2022, 11:58 AM IST

numerology, astrology, lucky number, radix number 6, mulank 6, lucky number astrology, मूलांक 6 वाले,

इस मूलांक के लोगों को जल्दी नहीं आता बुढ़ापा, चेहरे पर रहती है चमक और होते हैं धनवान

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 माना जाता है। अंक 6 का स्वामी प्रेम और शान्ति का प्रतीक शुक्र ग्रह होता है। शुक्र ग्रह की वजह से ही इस मूलांक के लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। इन्हें बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। इस मूलांक की लड़कियां बहुत सुंदर और स्मार्ट मानी जाती हैं। मूलांक 6 वालों का सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है। ये कलाप्रेमी होते हैं। इन्हें बन-ठनकर रहना पसंद होता है। मूलांक 6 वाले भौतिक सुखों का खूब आनंद उठाते हैं।

इस मूलांक के लोगों को सलीकेदार कपड़े पहनने का काफी शौक होता है। ये हमेशा बन-ठनकर रहते हैं। ये अपनी वास्तविक उम्र से हमेशा छोटे दिखाई देते हैं। ये विश्वसनीय होते हैं। ये दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान और हंसमुख होते हैं। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने का खास गुण होता है। ये उदार दिल के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इनकी शिक्षा की बात की जाए तो ये अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो हमेशा एक जैसी नहीं रहती। इन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं होता। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं लेकिन जमकर खर्च भी करते हैं। ये जितनी मेहनत करेंगे उतना ही अधिक धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। धन संपत्ति को लेकर इन्हें काफी अदालती मामलों का भी सामना करना पड़ता है।

मूलांक 6 वालों के लिए फिल्म, नाटक, सोने-चांदी-हीरे आदि से जुड़े काम, खान-पान या होटल से संबंधित काम ज्यादा शुभ रहते हैं।
यह भी पढ़ें: बड़े मंगल पर मंगल ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशि वालों को करियर में देगा बड़ा लाभ

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)