11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाणक्य नीति: ऐसी बातें किसी से शेयर करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां, रहें सावधान

Chanakya Niti: यहां हम जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें चाणक्य ने बताया है कि वो कौन सी बातें हैं जो व्यक्ति को किसी से भी शेयर नहीं करनी चाहिए।

2 min read
Google source verification
Chanakya Niti, Chanakya Niti in hindi, Chanakya Neeti, Chanakya Niti on women, Chanakya Niti on success, चाणक्य नीति,

चाणक्य नीति: ऐसी बातें किसी से शेयर करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां, रहें सावधान

मानव समाज के कल्याण के लिए चाणक्य ने कई तरह की बातें बताई हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इन बातों का अनुसरण करता है उसके जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते हैं। चाणक्य नीति में जीवन जीने का तरीका पता चलता है। व्यक्ति को किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करना चाहिए और सफलता पाने के क्या तरीके हैं ये सभी बातों चाणक्य नीति में बताई गई हैं। यहां हम जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें चाणक्य ने बताया है कि वो कौन सी बातें हैं जो व्यक्ति को किसी से भी शेयर नहीं करनी चाहिए।

चाणक्य नीति अनुसार किसी भी व्यक्ति को धन हानि से संबंधित बातें किसी के भी साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति आपकी स्थिति जानकर आपका साथ छोड़ दें। ये सोचकर कहीं उसे आपकी सहायता न करनी पड़ जाए। अगर आपके मन में किसी बात का दुख है तो अपना दुख भी किसी को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि परेशान व्यक्ति से हर कोई दूर रहना पसंद करता है। ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं तो आपके परेशानी को अपनी परेशानी मानकर आपकी मदद करे।

अपनी पत्नी के चाल-चलन के बारे में किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। पति पत्नी के रिश्ते की बात उन्हीं के बीच रहे तो ज्यादा अच्छा है। इसमें किसी तीसरे व्यक्ति के आने से रिश्ता बिगड़ सकता है। अपने अपमान की बात भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अधिकतर लोग आपके साथ ऐसे ही होंगे जो आपके अपमान के बारे में जानकर आपका पीठ पीछे मजाक उड़ा सकते हैं। साथ ही ये बात वो कई जगह बता भी सकते हैं।

घर-परिवार की निजी बातें भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे आपके घर-परिवार का माहौल और अधिक खराब हो सकता है। क्योंकि सामने वाला अपने तरीके से आपको नए-नए सुझाव देगा। जिससे आप प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही आपकी बातें जानकर वो मजाक भी उड़ाने का मौका नहीं छोड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Numerology: धनवान और आकर्षक होते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग, शुक्र की प्रभाव से दौलत-शोहरत की नहीं होती कमी