28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology: धनवान और आकर्षक होते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग, शुक्र की प्रभाव से दौलत-शोहरत की नहीं होती कमी

आज यहां हम बात करेंगे 3 ऐसी जन्म तारीखों के बारे में जिनमें जन्मे जातक धनवान और आकर्षक होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 31 Jul 2022, 10:18 AM IST

numerology, astrology, mulank 6, radix 6 people, number 6, lucky numbers, lucky mulank,

Numerology: धनवान और आकर्षक होते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग, शुक्र की प्रभाव से दौलत-शोहरत की नहीं होती कमी

Ankjyotish: अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। व्यक्ति की लाइफ में अंकों का विशेष महत्व माना जाता है। आपने कभी न कभी ये नोटिस किया होगा कि कोई नंबर आपके लिए लकी तो कोई अनलकी साबित होता होगा। अधिकतर लोग तो अपनी बर्थडेट के नंबर को ही अपने लिए लकी मान लेते हैं। व्यक्ति की जन्म तारीख के अंक से भी काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे 3 ऐसी जन्म तारीखों के बारे में जिनमें जन्मे जातक धनवान और आकर्षक होते हैं।

जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इन लोगों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इन लोगों की पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है। जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी तुरंत आकर्षित हो जाता है। ये धन के मामले में लकी माने जाते हैं। इन पर कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ये लोग लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और खुलकर खर्च भी करते हैं।

इन जन्म तारीख वाले लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। इन्हें अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने का शौक होता है। ये लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। महंगी-महंगी चीजों की खरीदारी करना इन्हें काफी पसंद होता है। अपनी सुख सुविधाओं को पूरा करने के लिए ये दिन-रात मेहनत भी करते हैं। ये लोग कम उम्र से ही अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं।

ये मजाकिया स्वभाव के होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। ये दूसरों से अपनी बातें मनवाने में भी माहिर माने जाते हैं। ये लोग फिल्म लाइन, मीडिया, खान-पान, वस्त्र और आभूषण से संबंधित कामों में खूब सफलता पाते हैं।
यह भी पढ़ें: 141 दिनों तक शनि चलेंगे 'उल्टी चाल', 4 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, होगा 'मंगल ही मंगल'