17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध का मार्गी होना किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

कई राशियों को लाभ तो कुछ राशि वालों की की मुश्किलों में होगा इजाफा...

5 min read
Google source verification
Good and bad effects of mercury planet rashi parivartan on 12july 2020

Good and bad effects of mercury planet rashi parivartan on 12july 2020

ग्रहों की बदलती चाल के बीच देवों के राजकुमार बुध 12 जुलाई दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध की चाल सीधी होते ही माना जा रहा है कि अब कई राशियों को इसके लाभ मिलेंगे, वहीं कुछ राशि के जातकों की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। वहीं बुध अब 14 अक्टूबर 2020 तक इसी राशि में रहेंगे।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बुध ग्रह को ज्योतिष में एक शुभाशुभ ग्रह माना जाता है, वहीं ये भी मान्यता है कि बुध ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह देते हैं। इसके अलावा बुध को ज्योतिष में राजकुमार माना जाता है।

यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है।

पंडित शर्मा के अनुसार 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। हिन्दू ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध का वर्ण हरा व रत्न पन्ना है और सप्ताह में बुधवार का दिन बुध को समर्पित है।

बुध ग्रह कुंडली में 4, 6,8, 12वें भाव में शुभ नहीं होता है, बुध ग्रह पर राहु शनि की दृष्टि हो तो भी बुध शुभ नहीं होता। बुध कन्या राशि में उच्च का होता है। बुध मीन राशि में नीच का होकर काम बिगड़ता है। बुध मेष ,कर्क,वृक्षिक धनु राशि में हो तो अशुभ हो जाता है।

पं. शर्मा के अनुसार बुध ग्रह की ये चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी...

बुध की इस चाल का राशियों पर असर:

1. मेष राशि-
इस राशि वालों को बुध की नई चाल से कई अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना पैसों की तंगी दूर करने के साथ ही धन संबंधी निर्णय लेने में मदद करेगा। हां इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ौतरी संभव है, लेकिन आय के सभी स्रोतों से पैसा आता रहेगा, इसके साथ ही कार्य में भी सफलता का योग है।

2. वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों को बुध के मार्गी होने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। धन लाभ की भी संभावनाओं के बीच नौकरी और व्यापार में भी आपको लाभ होगा। दरअसल वृषभ का स्वामी शुक्र होता है और शुक्र और बुध हमेशा भाग्य और बुद्धि के प्रयोग से इंसान की किस्मत चमकाते हैं।

3. मिथुन राशि-
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं और इस समय यह अपनी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में ये मिथुन के लिए काफी मंगलकारी सिद्ध होते दिख रहे हैं। बुध के मार्गी होने के बाद मिथुन राशि वालों के भाग्योदय की संभावना प्रबल है। वहीं 16 जुलाई तक सूर्य भी इसी राशि में हैं, जिसके चलते बुधादित्य का प्रभाव भी बन रहा है। ऐसे में धन के लाभ के साथ ही आपको बिजनेस और जॉब में तरक्की मिल सकती है।

4. कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए भी यह परिवर्तन बहुत शानदार रहने वाला है। यह परिवर्तन शुभ और फलदायी होगा। साथ ही आपके कॅरियर के स्वामी चंद्रमा भी मंगल के साथ रहेंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। ऐसे में आपके कई रुके हुए कार्य खुद-ब-खुद पूरे होने लगेंगे, साथ ही धन की प्राप्ति भी होगी।

5. सिंह राशि-
सूर्य की इस राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना काफी लाभप्रद होता दिख रहा है। कॅरियर के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा, सहयोगियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। इस राशि के व्यापारी इस समय कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके साथ ही इस समय सूर्य लाभ के स्वामी होकर भाग्य में रहेंगे, जिससे भाग्य का साथ आपको मिलेगा। जो कार्यों में सफलता एक शुभ-सूचक बन जाता है।

6. कन्या राशि-
बुध की इस राशि में मार्गी बुध धन से संबंधित काफी लाभ दिलाता हुआ दिख रहा है। प्रॉपर्टी संबंधी भी अच्छे योग बन रहे हैं। वहीं बुध की ये स्थिति आपके कॅरियर और बिजनेस में गजब की उंचाई दे सकती है। इस समय आप अपनी संपत्ति को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे।

7. तुला राशि-
शुक्र की इस राशि वालों का मार्गी बुध भाग्य बदल सकता है। जिसके चलते अगस्त में बुध के कर्क राशि में जाने से कॅरियर में सफलता मिलेगी। वहीं अभी इस राशि में जिन लोगों को खर्चे और कर्जों से दिक्कत हो रही थी, उनके जीवन में सब सही होता दिख रहा है।

8. वृश्चिक राशि-
मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी बुध का मार्गी होना काफी फायदेमंद होता दिख रहा है। इसका शुभ प्रभाव आपके वित्तीय पक्ष पर पड़ने के चलते आपको धन लाभ होने का प्रबल योग है। इस समय आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावनाओं के बीच कार्यक्षेत्र में सफलता का योग हैं। इसके साथ ही आपके पराक्रम में भी वृद्धि के साथ ही परिश्रम करने से आपको लाभ होगा।

9. धनु राशि-
गुरु की इस राशि के लिए मार्गी बुध सामान्य परिणाम देता दिख रहा है। इसके चलते कार्य में भी स्थिरता नहीं बनेगी, जबकि मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है। व्यापार में हानि के योग के बावजूद बुध की चाल बदलने से आपको बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा। वहीं राशि के स्वामी बृहस्पति यानि गुरु के साथ मिलकर बुध आपका पराक्रम बढ़ाएंगे।

10. मकर राशि-
शनि की इस राशि में बुध इस समय सुख संबंधी चीजें जैसे कि प्रॉपर्टी, गाड़ी, पैसा इन चीजों में लाभ पहुंचाने का योग बनेगा। वहीं शनि त्रिकोण का स्वामी होकर केंद्र और सुख में रहेंगे। इसके चलते लंबे वक्त से रुके कार्य तेजी से पूरे होने लगेंगे, साथ ही आपको धन लाभ भी होगा।

11. कुंभ राशि-
शनि की इस राशि वालों के लिए भी बुध का मार्गी होना आपके कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा है, लेकिन आपके स्वास्थ्य के लिए यह कुछ दिक्कतें पैदा कर सकता है। ऐसे में आपको इस समय सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। शरीर के कुछ अंग दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। धन लाभ के भी खास योग नहीं हैं, जबकि खर्च और कर्ज दोगुनी रफ्तार से बढ़ सकता है।

12. मीन राशि-
गुरु की राशि मीन में बुध का मार्गी होना सामान्य रहेगा। इस समय पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यों में सफलता के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं मानसिक तनाव और रोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापार में कुछ दिक्कतों के अलावा नौकरी वालों को भी काफी संभलकर रहने की जरूरत है।

अशुभ बुध का उपाय करें-
बुध की अशुभता के दौरान साबुत मूंग, चीनी और छोटी इलाइची का दान करें, पशुओं को हरा चारा खिलाएं।
इसके अलावा बुध को शुभ बनाने के लिए हरी वस्तुओं का ज्यादा प्रयोग करें, गणेशजी, मां दुर्गा और विष्णु भगवान की पूजा करें। वहीं किसी जानकार की सलाह पर ही चांदी या सोने में बुधवार को छोटी उंगली में पन्ना रत्न पहनें।

बुध से संबंधित मंत्र :
बुध का वैदिक मंत्र -
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र -
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र -
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

बुध ग्रह का असर...
शुभ बुध ग्रह वाणी में शक्ति, तेज बुद्धि, विद्या, संतान और अच्छा व्यापार देता है। जबकि अशुभ बुध मंद बुद्धि, त्वचा रोग, वाणी विकार और संतान को कष्ट देता है।