
जून का महीना इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है शानदार, ग्रह-नक्षत्रों का खूब मिलेगा साथ
June Horoscope 2022: जून का महीना शुरू होने में अभी कुछ दिनों का समय बाकी है। ये महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। 15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 18 जून को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर शुरू करेंगे तो 27 जून को मंगल मेष राशि में चले जायेंगे। जानिए ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव का किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए जून का महीना शुभ दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आपको नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को भी अच्छा लाभ मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ राशि: करियर के दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। नई-नई योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय अच्छा रहने वाला है। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश के लिहाज से भी समय शुभ है। व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता है। जो जातक विदेशी व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि: गुप्त माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के केस में आपको विजय मिलेगी। कई जगहों से धन का आगमन होने की संभावना है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में मजबूती दिखेगी और नए-नए मार्ग खुलेंगे।
यह भी पढ़ें: इन बर्थ डेट वालों पर शनि देव की रहती है कृपा दृष्टि, धीरे-धीरे काफी धन कर लेते हैं इकट्ठा
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
20 May 2022 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
