
अप्रैल में शनि इन 3 राशियों को शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से करेंगे मुक्त, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें
Shani Gochar 2022: शनि का राशि परिवर्तन काफी खास माना जाता है। क्योंकि जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो किसी राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं तो किसी के बुरे। शनि को कर्मफल दाता माना जाता है। ये सभी को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। इन्हें अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। अप्रैल में शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 29 अप्रैल को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए इस गोचर के दौरान किन राशि वालों को शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी।
शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन जातकों को ढाई साल बाद शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। आप इस दौरान कई कार्यों में राहत की सांस लेंगे। पुराने रुके हुए कार्य में प्रगति आने की संभावना है। विदेश यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपनी आमदनी में वृद्धि के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे और इसका आपको सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होगा।
29 अप्रैल 2022 में इस राशि वालों को भी शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान आपको नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जो जातक खुद का बिजनेस कर रहे हैं उन्हें विशेष तौर पर लाभ प्राप्त होगा। जिस भी काम को आप पूरे मन और लगन के साथ करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। अगर आप जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आप अच्छे सौदे करने में सक्षम रहेंगे।
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा। विदेश जाने की योजना बन सकती है। आकस्मिक लाभ या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। ये अवधि उन जातकों के लिए भी अनुकूल रह सकती है जो शोध कार्य कर रहे हैं। बिजनेस वाले जातकों को भी सुनहरी सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: 7 दिन बाद सबसे बड़ा ग्रह 'बृहस्पति' मीन राशि में करेगा गोचर, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Published on:
06 Apr 2022 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
