scriptअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग के साथ इन मंत्रों के जाप से जीवन में आरोग्य और सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता | International Yoga Day 2022: Chant yoga mantra for health and wealth | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग के साथ इन मंत्रों के जाप से जीवन में आरोग्य और सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता

International Yoga Day 2022: योग न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी करता है। वहीं वैदिक ज्योतिष के अनुसार योग के साथ-साथ इन मंत्रों का जाप बहुत प्रभावशाली माना गया है।

Jun 20, 2022 / 02:32 pm

Tanya Paliwal

international yoga day 2022, international yoga day 2022 in hindi, yog divas kab manate hain, yoga mantra, mantra for yoga practice, mantra for concentration and focus, gayatri mantra benefits in hindi, yoga day 21st june 2022, latest religious news, spiritual news in hindi, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है,

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग के साथ इन मंत्रों के जाप से जीवन में आरोग्य और सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को मनाया जाएगा। सामान्य तौर पर योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास का एक समूह माना गया है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है, बल्कि यह आपकी इच्छाशक्ति बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सहायक माना जाता है। योग के दौरान एकाग्रता का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। लेकिन कई बार एकाग्र होकर योग करने में मुश्किल आती है। इस स्थिति में वैदिक ज्योतिष के अनुसार योग के साथ कुछ मंत्रों का जाप काफी प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे मंत्र…

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नम कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी कार्य के प्रारंभ प्रथम पूज्य भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप बहुत शुभ माना गया है। इस मंत्र द्वारा गणपति जी से सभी कार्यों को निर्विघ्न सम्पन्न करने की प्रार्थना की जाती है।

 

योगेन चित्तस्य पदेन वाचां, मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।
योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां, पतंजलि प्रांजलिरानतोऽस्मि।।
योग के दौरान इस मंत्र के जाप से योग को जन-जन तक पहुंचाने वाले महर्षि पतंजलि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।

ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्णमुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥
ॐ शांतिः शांतिः शांतिः॥
परिपूर्णता का बोध कराने वाले इस मंत्र के जाप से एकाग्र शक्ति को बेहतर बनाने में काफी सहायता मिलती है। 

ॐ भूर्भुव स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्।।
गायत्री मंत्र को सभी मंत्रों में शक्तिशाली माना गया है। सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान इस मंत्र के जाप को प्रभावशाली माना गया है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये 5 काम, जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग के साथ इन मंत्रों के जाप से जीवन में आरोग्य और सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो