10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

July 2022 Rashifal: इन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा जुलाई का महीना

जुलाई का महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, यहां जानिए

2 min read
Google source verification
horoscope, july rashifal 2022, july horoscope 2022, july 2022 lucky zodiac,

July 2022 Rashifal: इन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा जुलाई का महीना

July Horoscope 2022: जुलाई का महीना शुरू होने में अब अधिक दिन बाकी नहीं रह गए हैं। ये महीना काफी खास साबित होने वाला है। इस महीने कर्मफल दाता शनि देव राशि बदलेंगे। 12 जुलाई को शनि अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे। इसके अलावा 2 जुलाई को करीब 68 दिन बाद बुध का राशि परिवर्तन होगा। इसी के साथ सूर्य और शुक्र भी इस महीने अपनी राशि बदलेंगे। जानिए ग्रहों में होने वाले बदलाव का किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना शुभ है। हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के प्रबल योग हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि: पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बिजनेस वालों के लिए भी समय अनुकूल है। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे। निवेश के लिहाज से भी ये अवधि शुभ है।

वृषभ राशि: पैसों के मामले में समय अच्छा है। इस दौरान आप जमकर पैसा कमाते नजर आएंगे। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। मां लक्ष्मी आप पर मेहबान दिखाई दे रही है। यात्रा के योग बनेंगे। बिजनेस वालों को भी विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: धन और वैभव की प्राप्ति के लिए 7, 11 या 21 शुक्रवार तक करें ये एक उपाय

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)