5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीन राशि का बृहस्पति 2023 तक इन राशियों का चमकाएगा भाग्य, अपार धन कमाने के देगा ढेरों अवसर

अप्रैल 2022 में बृहस्पति ने अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश किया था। जहां ये 22 अप्रैल 2023 तक विराजमान रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशियों को लाभ कमाने के खूब अवसर देगी।

2 min read
Google source verification
Jupiter in Pisces, jupiter in meen rashi, guru grah, Jupiter planet, rashifal, astrology,

मीन राशि का बृहस्पति 2023 तक इन राशियों का चमकाएगा भाग्य, अपार धन कमाने के देगा ढेरों अवसर

Jupiter In Pisces: बृहस्पति ग्रह मनुष्य के जीवन में शिक्षा, ज्ञान, संतान, वैवाहिक सुख और वृद्धि का कारक माना जाता है। इसे सभी नौ ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह का दर्जा भी प्राप्त है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उस व्यक्ति को धनवान बनने से कोई रोक नहीं सकता। बता दें इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब 1 साल का समय लग जाता है। 13 अप्रैल 2022 में बृहस्पति ने अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश किया था। जहां ये 22 अप्रैल 2023 तक विराजमान रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशियों को लाभ कमाने के खूब अवसर देगी।

कन्या राशि:
-आप इस दौरान पुराने विवादों का निपटारा करते नजर आएंगे।
-आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
-अज्ञात स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
-इस दौरान यात्रा से भी अच्छा धन लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे।
-समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि:
-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए समय अनुकूल है।
-सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।
-प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी विशेष लाभ मिलेगा।
-वेतन में वृद्धि के आसार रहेंगे।
-उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
-बिजनेस वालों को भी मुनाफा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि:
-धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
-एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे।
-बिजनेस में काफी तरक्की करेंगे।
-समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
-नौकरी में आपको सम्मानित किया जा सकता है।
-विदेश में नौकरी प्राप्त करने की इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि:
-आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
-अटका हुआ धन कहीं से प्राप्त हो सकता है।
-बिजनेस में विस्तार की योजना बना सकते हैं।
-घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
-नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: जन्म से ही पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती है इन पर विशेष कृपा