
सबसे बड़ा ग्रह 'बृहस्पति' 12 महीने बाद बदल रहा है राशि, 3 राशि वालों के लिए बना रहा राजयोग
ज्योतिष अनुसार बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। इस ग्रह का रंग सुनहरा होता है और ये सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह शिक्षा, धन, विवाह, संतान, भाग्य, आध्यात्मिकता और भक्ति आदि का कारक होता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उन्हें समाज में सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होता है। बृहस्पति 6 अप्रैल 2021 से कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। 2022 में ये ग्रह 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा जहां ये 22 अप्रैल 2023 तक रहेगा। जानिए ये अवधि किन 3 राशि वालों के लिए सबसे फलदायी साबित होगी।
वृषभ: इस अवधि में आपके पेशे में कुछ बदलाव हो सकते हैं। करियर के लिहाज से समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें विशेष तौर पर लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में छिपे हुए स्रोत से धन कमाने में आप सफल रहेंगे। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कार्यस्थल में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह: यह अवधि इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। अज्ञात स्रोतों से आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। करियर में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक: इस दौरान आप कोई भी लाभकारी सौदा करने में सक्षम रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान धन कमाने के साथ-साथ आप धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे। पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: मिथुन और तुला वालों को कब मिलेगी शनि ढैय्या से मुक्ति, जानिए सही डेट
Published on:
23 Feb 2022 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
