5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु अनुसार घर का किचन होगा ऐसा तो नहीं होगी सुख-समृद्धि की कभी कमी

Kitchen Vastu: गलत दिशा में या गलत तरीके से बनवाई गई रसोई हमारे जीवन को नकारात्मकता से भर सकती है। इसलिए रसोई घर बनवाते समय और उसके रखरखाव में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।

2 min read
Google source verification
vastu shastra, vastu tips, vastu, kitchen vastu, kitchen according vastu, vastu shastra tips,

वास्तु अनुसार घर का किचन होगा ऐसा तो नहीं होगी सुख-समृद्धि की कभी कमी

Kitchen Vastu: रसोई किसी भी घर का अहम हिस्सा होती है। जिसका इस्तेमाल हम रोजाना खाना बनाने के लिए करता है। वास्तु की मानें तो घर की रसोई का हमारे जीवन में सुख-समृद्धि लाने में खास योगदान होता है। गलत दिशा में या गलत तरीके से बनवाई गई रसोई हमारे जीवन को नकारात्मकता से भर सकती है। इसलिए रसोई घर बनवाते समय और उसके रखरखाव में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। जानिए वास्तु अनुसार घर का किचन कैसा और किस दिशा में होना चाहिए।

-सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि घर का किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। लेकिन अगर किसी कारण इस दिशा में रसोई बनवाना संभव न हो तो उस स्थिति में आप इसे उत्तर पश्चिम दिशा में भी बनवा सकते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें कि किचन कभी भी उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा में न बनवाएं।

-रसोई के जरूरी सामान गैस, माइक्रोवेव और टोस्टर उत्तर-पूर्व क्षेत्र में रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

-वॉश बेसिन और पानी के पाइप किचन के ईशान कोण में होने चाहिए। वास्तु अनुसार इससे घर-परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और जीवन में समृद्धि भी आती है।

-फ्रिज जहां भी लगा रहे हैं बस इस बात का ध्यान रखें कि उसका गेट दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ ही खुले। इससे घर में शांति का माहौल बना रहता है।

-स्टोरेज कैबिनेट यानी जिसमें आप रसोई का समान रखेंगे उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।

-रसोई घर में खिड़कियां जरूर बनवाएं इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं टिक पाती। साथ ही रसोई की दीवारों का रंग पीला, लाल और नारंगी होना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
यह भी पढ़ें: इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग कम उम्र में ही पा लेते हैं अच्छी सफलता