13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग कम उम्र में ही पा लेते हैं अच्छी सफलता

आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 5 Aug 2022, 11:31 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, astrology,

इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग कम उम्र में ही पा लेते हैं अच्छी सफलता

नाम ज्योतिष (Name Astrology) अनुसार नाम का पहला अक्षर काफी खास माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर विशेष रूप से पड़ता है। ज्योतिष की मानें तो जन्म राशि के अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावी होती है। आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। ये कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं।

K अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। हर काम में सफलता पाने के लिए ये दिन-रात मेहनत करते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। कम उम्र में ही ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।

L अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग मेहनत के दम पर लाइफ में काफी अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल रहते हैं। ये साहसी और ऊर्जावान होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कोई कमी नहीं रहती। ये एक बार जो काम करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही होती है।

P अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो मेहनती और जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिस चीज की एक बार जिद्द पकड़ लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कम उम्र से ही अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें: अपनी राशि से जानिए किस राशि के लोग आपको सबसे ज्यादा आते हैं पसंद