
मकर संक्रांति का सबसे शुभ मुहूर्त और 14 जनवरी का पूरा पंचांग, जानिए
Today Panchang 14 January 2022: इस बार मकर संक्रांति पर्व 14 और 15 जनवरी दो दिन मनाया जाएगा। ये पर्व देश के कोने-कोने में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस समय नई फसल और बंसत ऋतु का आगमन होता है। किसान इस दिन को एक तरह से आभार दिवस की तरह मनाते हैं। दक्षिण भारत में इसे पोंगल (Pongal 2022) की तरह मनाया जाता है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में इसे लोहड़ी के नाम से मनाते हैं। यूपी और बिहार में खिचड़ी (Khichdi) के नाम से जाना जाता है। मध्य भारत में इसे माघी या भोगली बिहू (Bihu 2022) के नाम से मनाया जाता है।
इस त्योहार को पतंग महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। इसके पीछे मुख्य कारण है, कुछ घंटे सूरज की रोशनी में बिताना क्योंकि ठंड के मौसम में सुबह सूरज की रोशनी में समय बिताना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से फायदेमंद माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान करने की परंपरा भी है। जानिए स्नान-दान का कौन सा मुहूर्त रहेगा सबसे शुभ।
मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त: मकर संक्रांति पर पुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 03 घंटे 02 मिनट की रहेगी। वहीं महा पुण्य काल 02:43 पी एम से 04:28 पी एम तक रहेगा। इसकी अवधि 1 घंटा 45 मिनट की है।
यह भी पढ़ें: 'मीठे गुड़ में मिल गया तिल, उड़ीं पतंग और खिल गया दिल...' मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश यहां देखें
14 जनवरी 2022 पंचांग:
महीना-पौष
वार-शुक्रवार
पक्ष-शुक्ल पक्ष
तिथि-द्वादशी
नक्षत्र-रोहिणी
योग-शुक्ल दोपहर 01:36 बजे के बाद से ब्रह्म
सूर्य राशि-धनु दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक, इसके बाद मकर
चन्द्र राशि-वृषभ
यह भी पढ़ें: 14 जनवरी को दो शत्रु ग्रहों की होने जा रही है युति, ये 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान
शुभ समय:
ब्रह्म मुहूर्त-05:27 AM से 06:21 AM
प्रातः सन्ध्या-05:54 AM से 07:15 AM
अभिजित मुहूर्त-12:09 PM से 12:51 PM
अमृत काल-04:40 PM से 06:29 PM
गोधूलि मुहूर्त-05:35 PM से 05:59 PM
विजय मुहूर्त-02:15 PM से 02:57 PM
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति इन 5 राशि वालों के लिए रहेगी बेहद शुभ, धन लाभ के बन रहे योग
अशुभ समय:
राहुकाल-11:11 AM से 12:30 PM
गुलिक काल-08:34 AM से 09:53 AM
यमगण्ड-03:08 PM से 04:27 PM
दुर्मुहूर्त-09:21 AM से 10:03 AM
दूसरा दुर्मुहूर्त-12:51 PM से 01:33 PM
वर्ज्य-11:14 AM से 01:03 PM
Updated on:
14 Jan 2022 08:59 am
Published on:
13 Jan 2022 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
