30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध का सिंह राशि में गोचर जल्द, 4 राशियों का होगा भाग्योदय, धन से जुड़े मामलों में मिलेगी अपार सफलता

Budh Transit August 2022: बुध ग्रह 1 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक सिंह राशि में रहेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

2 min read
Google source verification
budh rashi parivartan, budh gochar 2022, budh transit august 2022, budh transit singh 2022, budh transit leo 2022, budh gochar august 2022, mercury transit august 2022, budh rashi parivartan august 2022,

बुध का सिंह राशि में गोचर जल्द, 4 राशियों का होगा भाग्योदय, धन से जुड़े मामलों में मिलेगी अपार सफलता

Budh Gochar Singh 2022: अगस्त महीने की पहली ही तारीख को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उन्हें मानसिक शांति, तेज बुद्धि, उच्च शिक्षा और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी होते हैं। कन्या इनकी उच्च राशि है तो मकर नीच राशि। सिंह राशि में बुध ग्रह का गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, संचार कौशल को बेहतर करेगा और कई क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। बुध ग्रह 1 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक सिंह राशि में रहेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

मेष राशि: बुध का सिंह राशि में गोचर आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता दिलाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। पेशेवर जीवन में भी सफलता प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की संभावना अधिक रहेगी। वरिष्ठ व अन्य सहकर्मियों द्वारा आपके काम की जमकर की जाएगी। आर्थिक रूप से देखा जाए तो चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। इनकम में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में निश्चित रूप से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि: आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी। आप अपने आसपास के लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिहाज से समय अनुकूल है। इस दौरान आपके सभी से संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आर्थिक रूप से देखें तो चीजें आपके लिए अनुकूल रहेंगी। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि: इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा रहेगी। पेशेवर जीवन के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठों का साथ मिलेगा। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें अपार सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए समय काफी भाग्यशाली है। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रभावशाली लोगों से आप अच्छे संबंध स्थापित करेंगे। आपकी आय में वृद्धि और पदोन्नति की संभावना रहेगी। आर्थिक रूप से ये अवधि आपके लिए शुभ है। अधिक स्रोतों से कमाई होने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर ये गोचर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए वरदान साबित होगा।
यह भी पढ़ें: 37 सालों बाद मंगल-राहु की अद्भुत युति, 10 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए भारी

Story Loader