3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

37 सालों बाद मंगल-राहु की अद्भुत युति, 10 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए भारी

कई बार दो शुभ ग्रहों की युति लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आती है तो कई बार अशुभ ग्रहों की युति प्रतिकूल परिणाम लेकर आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 24 Jul 2022, 11:14 AM IST

zodiac signs, mars retrograde 2022, mangal vakri 2022, mars transit 2022, mangal transit 2022,

37 सालों बाद मंगल-राहु की अद्भुत युति, 10 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए भारी

राहु इस समय मेष राशि में गोचर है। वहीं मंगल ग्रह भी इस राशि में प्रवेश कर चुका है। मेष राशि में 37 सालों बाद अंगारक योग बन रहा है। ये योग 10 अगस्त तक बना रहेगा। कई राशि वालों के लिए ये योग मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष महत्व माना जाता है। कई बार दो शुभ ग्रहों की युति लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आती है तो कई बार अशुभ ग्रहों की युति प्रतिकूल परिणाम लेकर आती है। यानी ग्रहों की युति किसी न किसी तरह से हमारे जीवन को प्रभावित करती है।

ऐसे में बात करें अगर मंगल और राहु की युति की तो ज्योतिष जानकारों के अनुसार ये युति अशुभ प्रभाव लेकर के आती है। इस युति से अंगारक योग का निर्माण होता है। जिससे जातकों को धन हानि, वाद-विवाद, कलह, उधारी और परेशानी होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मंगल और राहु की युति से विशेष तौर पर सावधान रहें ये 3 राशियां
वृषभ राशि: इस युति के दौरान आपके खर्चों में लगातार वृद्धि होने के संकेत हैं। आर्थिक बजट पूरी तरह से बिगड़ सकता है। बेवजह के झगड़े हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल अशांत रह सकता है। वाणी पर इस दौरान संयम रखने की विशेष जरूरत होगी। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि: इस दौरान आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय तनाव पूर्ण रहने वाला है। यात्रा में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। चोट-चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि: इस दौरान प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको निराशा और असफलता का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपका अपने प्रिय जनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको वशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: Numerology: धन के मामले में लकी माने जाते हैं इन तारीख में जन्मे लोग, हमेशा भरी रहती है इनकी तिजोरी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)