5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीम करोली बाबा के मुताबिक ये संकेत बता देते हैं आने वाले हैं अच्छे दिन

इन्हीं किस्सो में एक है नीम करोली बाबा के बताए ऐसे संकेत जो व्यक्ति को बता देते हैं कि जल्द ही उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में बता रहा है नीम करोली बाबा के बताए कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 27, 2023

shubh_sanket_byneem_karoli_baba.jpg

नीम करोली बाबा का एक चमत्कारी बाबा के रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में सन् 1900 के आस-पास हुआ था। उनके भक्त उन्हें हनुमानजी का अवतार मानते हैं। कहते हैं कि नीम करोली बाबा बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। आज भी उनके चमत्कारों के किस्से-कहानियों का जिक्र लोगों की जुबान पर रहता है। इन्हीं किस्सो में एक है नीम करोली बाबा के बताए ऐसे संकेत जो व्यक्ति को बता देते हैं कि जल्द ही उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में बता रहा है नीम करोली बाबा के बताए कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में...

सपने में पशु पक्षी दिखना या उनका घर में आना
अगर आप जीवन में किसी कठिन दौर का सामना कर रहे हैं या बहुत असमंजस में हैं, तब पशु-पक्षियों का सपनों में दिखना, उनका घर के द्वार पर आना बहुत ही अच्छा और शुभ संकेत माना गया है। वहीं अगर गौरैया या चिडिय़ा आपके घर में प्रवेश कर लेती है और वहां कुछ समय तक ठहरती है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है। यह जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं। प्रत्येक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। जीवन में लाभ और उन्नति के अवसर भी मिलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :Jainism vrat tyohar : जानें कब है रोहिणी व्रत, फाल्गुन अष्टह्निका पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा

ये भी पढ़ें: Mulank 6: धनवान और खूबसूरत होते हैं मूलांक 6 वाले लोग, यहां जानें इनकी खूबियां, इस फील्ड में बनाना चाहिए कॅरियर

ये भी पढ़ें:Vastu Tips to career : चांदी का हाथी घर में लाता है सौभाग्य, दिलाता है मान-सम्मान

सपने में पितरों का दर्शन
नीम करोली बाबा के मुताबिक सपने में पितरों का नजर आना कोई साधारण बात नहीं है। पितरों का स्वप्न दर्शन संकेत देता है कि उस व्यक्ति के साथ अब शुभ-ही शुभ होने वाला है। वो लोग बड़े ही भाग्यवान होते हैं, जिन्हें सपने में पितृ दिखाई देते हैं। यह इस बात का साक्ष्य है कि पितरों का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। हालांकि पितरों का अच्छी मुद्रा में दिखना भी जरूरी है। जैसे- सपने में पितरों का मुस्कराते हुए दिखना, आशीर्वाद के स्वरूप में दिखना या प्रसन्न मुद्रा में कोई मंत्र या बात आदि कहना।

भक्तिके दौरान आंखों में आंसू
अक्सर मंदिर में जाते ही लोगों की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों की आखों से आंसू निकलने लगते हैं। ईश्वर से एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होने लगता है। यह भी इस बात का संकेत है कि ईश्वर ने स्वयं आपको पुकारा है। ईश्वर चाहते हैं कि आप मंदिर आएं, उनके दर्शन करें और पूजा-पाठ के बाद आशीर्वाद लें। ऐसा अक्सर तब होता है, जब इंसान बहुत ज्यादा परेशान होता है और उसे इन मुसीबतों से बाहर आने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता है।

ये भी पढ़ें: दिल से सच्चे, दृढ़निश्चय होते हैं वृषभ राशि के लोग, यहां जानें किन क्षेत्रों में बनाना चाहिए कॅरियर

ये भी पढ़ें:वास्तुकला के अद्भुत नमूने हैं कन्याकुमारी के ये तीर्थ मंदिर, जानें क्यों हैं दुनिया भर में मशहूर

ये भी पढ़ें: Numerology tips : किस्मत के धनी होते हैं मूलांक 7 वाले लोग, लेकिन प्रेम के मामले में भाग्य नहीं देता साथ

अंतर्मन की आवाज सुनना
कई बार इंसान असमंजस में फंस जाता है और उसे समझ ही नहीं आता कि इससे बाहर कैसे निकला जाए। तब ईश्वरीय विधान आपके मन में प्रवेश करता है। इसके बाद आपका अंतर्मन अंदर से पुकारने लगता है। आप धीरे-धीरे समझने लगते हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। और जब आपका अंतर्मन अचानक से ऐसे सुझाव देने लगे, जिसके बारे में आपने पहले सोचा ही नहीं था, तो समझ लीजिए ईश्वर आपके साथ है। वहीं आप दृढ़ता के साथ कोई निर्णय लेकर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

साधु संतों के दर्शन
यदि साधु संत के दर्शन आपको हो जाएं तो समझ लीजिए बहुत जल्द आपकी सोई किस्मत जागने वाली है। इन्हें ईश्वर द्वारा भेजा गया देवदूत माना जाता है। यह आपके जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। आपको जिन समस्याओं ने घेरा हुआ था, वो जल्दी ही टलने वाली हैं। यदि आपका मन साधु-संतों की तप भूमि पर जाने का है तो इसे भी एक शुभ संकेत मानें।