7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन तारीखों में पैदा हुए लोगों में पैसा कमाने का होता है जबरदस्त जुनून, अपनी मेहनत से बनते हैं धनवान

Numerology: इस अंक के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं। ज्योतिष अनुसार ये अंक बेहद ही शुभ माना जाता है। इस मूलांक में जन्मे लोग दिमाग के तेज, दयावान और पैसा बनाने में माहिर माने जाते हैं। जानिए और क्या खूबी होती है इस मूलांक के लोगों में।

2 min read
Google source verification
numerology_number_3.jpg

इन तारीखों में पैदा हुए लोगों में पैसा कमाने का होता है जबरदस्त जुनून

Numerology: अंक शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं। ज्योतिष अनुसार ये अंक बेहद ही शुभ माना जाता है। इस मूलांक में जन्मे लोग दिमाग के तेज, दयावान और पैसा बनाने में माहिर माने जाते हैं। जानिए और क्या खूबी होती है इस मूलांक के लोगों में।

मूलांक 3 वाले लोग शांतिप्रिय होते हैं। इनकी बोली काफी आकर्षक होती है। ये सत्यवादी होते हैं। जो इनके मन में आता है ये कह देते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपने कार्यों के प्रति चौकन्ना रहते हैं। लाइफ में चाहे कैसी ही परिस्थिति क्यों न आ जाए ये खुद को खुश रखने का प्रयास करते हैं। इनके अंदर एक राजा वाले गण होते हैं। ये लोग एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।
यह भी पढ़ें- Rahu Transit 2022: 18 महीने बाद राहु बदलेगा राशि, 4 राशि वालों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना

इस मूलांक के लोग हर समय एक नई खोज में लगे रहते हैं। ये अपने कार्यों में इतना मगन रहते हैं कि कई बार ये दुनिया के लिए मिसाल भी बन जाते हैं। इस मूलांक के अधिकतर लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग व्यवसाय और नौकरी दोनों से जुड़े रहते हैं। इन्हें टीचर, जज, अधिवक्ता जैसे प्रशासनिक पद पसंद होते हैं. ये लोग अपने
बौद्धिक कौशल के दम पर लाइफ में काफी तरक्की करते हैं। इनका स्वभाव काफी कोमल होता है। जिस वजह से इनके दोस्त काफी जल्दी बन जाते हैं।

इस मूलांक के लोग न्यायप्रिय होते हैं। ये ना तो खुद के साथ गलत होता बर्दाश्त कर सकते और न ही दूसरों के साथ। ये अपने बड़ों का काफी सम्मान करते हैं। ये अच्छे काउंसलर हो सकते हैं। साथ ही ये अच्छे दार्शनिक भी होते हैं। ये अपनी मेहनत से लाइफ में काफी अच्छा धन कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ये जिस काम को मन से करते हैं उसमें इन्हें सफलता जरूर मिलती है।