2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahu Transit 2022: 18 महीने बाद राहु बदलेगा राशि, 4 राशि वालों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना

राहु ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 18 महीने का समय लग जाता है। बाकी ग्रह जहां सीधी चाल चलते हैं वहीं इस ग्रह की चाल उल्टी मानी जाती है। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 Jan 2022, 10:56 AM IST

rahu.jpg

18 महीने बाद राहु बदलेगा राशि

Rahu Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष में राहु को नौ ग्रहों में से एक माना जाता है लेकिन अन्य सात ग्रहों की तरह इसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है। लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इसका बहुत महत्व होता है। शनि के बाद राहु धीमे गति से गोचर करता है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 18 महीने का समय लग जाता है। बाकी ग्रह जहां सीधी चाल चलते हैं वहीं इस ग्रह की चाल उल्टी मानी जाती है। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए राहु का गोचर शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नई परियाजनाओं में काम करने से आपको लाभ मिलेगा। संपत्ति की खरीदारी के लिए शुभ समय है। विदेश यात्रा के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक से कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। आप अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस दौरान आप निवेश से अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने कर्ज का आप निपटारा कर सकते हैं। यदि आप कोई शौक या रुचि रखते हैं तो इस अवधि में आप अपनी रुचि से अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये समय नौकरी बदलने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा। यह अवधि नौकरी ढूँढने में अनुकूल साबित हो सकती है। इस अवधि में कुछ अच्छे प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। आप इस दौरान अपने शत्रुओं और प्रतियोगियों पर हावी रह सकते हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं इस दौरान उनका मनोबल ऊंचा रह सकता है।

धनु राशि: राहु का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हैं तो इस अवधि में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। नौकरी हो या बिजनेस इस दौरान लाभ प्राप्त करने के ढेरों अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। इस दौरान आपकी लोकप्रियता बढ़ने के काफी आसार हैं।