
क्या आपके भी हाथ में है ऐसी 'संकट रेखा', जानिए इसे भाग्य रेखा में बदलने के सरल उपाय
Palmistry: व्यक्ति के हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं जो उसके अच्छे और बुरे समय के बारे में बताती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथों में जो खड़ी रेखाएं होती हैं वो व्यक्ति की उन्नति के बारे में बताती हैं। वहीं जो आड़ी रेखाएं होती हैं वो जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देती हैं। हाथ की रेखाएं जितनी स्पष्ट और बिना कटी होती हैं उतना ही व्यक्ति किस्मत वाला माना जाता है। जानिए कैसी रेखाओं को माना जाता है संकट रेखा। ये हाथ में कहां मौजूद होती हैं और कैसे इनसें शुभ परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
हस्तरेखा विज्ञान अनुसार जो रेखा अंत में जाकर मोटी हो जाती है वो कष्टदायक फल देने वाली होती हैं। अगर किसी व्यक्ति के शनि पर्वत पर संकट रेखाएं होती हैं तो ऐसा व्यक्ति धनवान तो होगा लेकिन इसके अंदर बहुत अहंकार भी होगा। ऐसे लोग चाहे जीवन में कितना भी धन क्यों न कमा लें लेकिन इन्हें कहीं भी मान-सम्मान प्राप्त नहीं हो पाता।
जिन लोगों के मंगल के क्षेत्र पर आड़ी रेखाएं होती हैं नो व्यक्ति धन की बचत करने में लगभग असफल रहता है। ऐसा व्यक्ति अपनी संपत्ति को लेकर ही संघर्ष करता रहता है। बृहस्पति पर्वत पर रेखाओं का नीचे की तरफ गिरते हुए आना अशुभ माना जाता है। ये रेखाएं व्यक्ति को लाइलाज या गंभीर बीमारी होने का संकेत देती हैं। ये रेखाएं भाग्य को भी कमजोर करती हैं। जिन लोगों की बुध पर्वत पर संकट रेखाएं होती हैं वो व्यक्ति व्यापार में काफी परेशानियां उठाता है। ऐसे लोगों को निवेश या कोई भी डील बेहद ही सावधानी से करनी चाहिए।
संकट रेखा को शुभ रेखा में बदलने के उपाय: हथेली में विभिन्न स्थानों पर मौजूद संकट रेखाएं जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में समस्या देने के योग बनाती हैं। लेकिन ज्योतिष अनुसार अगर व्यक्ति इन रेखाओं से जुड़े हुए समाधान कर लेता है तो उसे जीवन में आने वाली कई समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल सकता है। जानिए उपाय।
-हाथ में संकट रेखाओं के होने पर व्यक्ति को नियमित रूप से शुभ मुहूर्त में महामृत्यंजय मंत्रों का अपनी इच्छानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करें। ये जप लगातार 45 दिन तक करना चाहिए।
-घर में पिरामिड या फिर स्फटिक यंत्र विधिनुसार स्थापित करें।
-नियमित रूप से नारायण स्तोत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
-बदरों को मंगलवार के दिन केले खिलाएं।
यह भी पढ़ें: मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा 2022 का पहला ग्रहण, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान?
Updated on:
24 Mar 2022 01:48 pm
Published on:
24 Mar 2022 01:41 pm
