11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धन-धान्य की कमी न होने पर भी इन राशियों के लोग रहते हैं परेशान, ये है बड़ी वजह

इन 3 राशियों के लोग बुद्धिमान होते हैं। लाइफ में खूब धन कमाते हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। लेकिन फिर भी ये एक चीज को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। जानिए क्या है चीज?

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, mithun rashi, kanya rashi, singh rashi, leo zodiac

धन-धान्य की कमी न होने पर भी इन राशियों के लोग रहते हैं परेशान, ये है बड़ी वजह

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। किसी ग्रह का एक राशि पर तो किसी का दो राशियों तक पर आधिपत्य रहता है। हर राशि के लोगों की अपनी खूबी और विशेषता होती है जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। कुछ राशियों के लोग मेहनती होते हैं तो कुछ के ईमानदार। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के लोगों के बारे में जिनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती लेकिन फिर भी ये अपने जीवन में परेशान रहते हैं। जानिए क्या है इसकी वजह?

सिंह राशि: इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं। ये जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ समय पर पूरा करने की कोशिश करते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये काफी सामाजिक होते हैं। धन-दौलत की इनके पास कभी कमी नहीं रहती। लेकिन फिर भी ये अपनी लाइफ में परेशान रहते हैं। इनकी परेशानी की सबसे बड़ी वजह होती है इनकी लव लाइफ। इन्हें ऐसा पार्टनर नहीं मिल पाता जो इन्हें समझे। इनके प्रेम संबंध बनते बिगड़ते रहते हैं। इनके लव पार्टनर को इनके गुस्से और उग्र स्वभाव से काफी दिक्कत होती है। जिस कारण इनका रिलेशन अधिक समय तक नहीं टिक पाता है।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। दूसरे तुरंत ही इनसें प्रभावित हो जाते हैं। ये लोग मेहनती होते हैं। करियर में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये अपनी बुद्धि के बल पर लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। लेकिन लव लाइफ को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। इन्हें सच्चा साथी मिलने में काफी समय लग जाता है। ये शीघ्र ही किसी रिलेशन में पड़ जाते हैं और बाद में इनका मन हटने लगता है। प्यार के मामले में इस राशि के लोग थोड़े अनलकी साबित होते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। लाइफ में खूब धन-दौलत कमाते हैं। मेहनत करने से जरा भी पीछे नहीं हटते। अपने काम में ये निपुण माने जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ये परेशान रहते हैं। ये अधिकतर अपनी लव लाइफ को लेकर दुखी रहते हैं। इन्हें इनके मनमुताबिक साथी नहीं मिल पाता है। ये लोग अपनी गलतियों को जल्दी से स्वीकार नहीं करते इनकी यही आदत इनके साथी को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। जिस कारण इनका रिलेशन टूटने के आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: पिता के लिए बेहद भाग्यशाली होते हैं इन राशियों के लड़के-लड़कियां