6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लैविश लाइफ जीने के शौकीन माने जाते हैं इन 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग, किस्मत होती है तेज

यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, lucky names, lucky hindu names, lucky girls names, lucky boys names, नाम ज्योतिष,

लैविश लाइफ जीने के शौकीन माने जाते हैं इन 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग, किस्मत होती है तेज

Name Astrology In Hindi: नाम का पहला अक्षर काफी खास माना जाता है। क्योंकि इससे व्यक्ति की राशि पता चलती है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति का नाम राशि के अनुसार रखा गया हो। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशि के हिसाब से रखे गए नाम अधिक प्रभावी होते हैं। क्योंकि इसका प्रभाव हमारे समस्त जीवन पर पड़ता है। यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये लैविश जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं।

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो ईमानदार और मेहनती होते हैं। जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसा माना जाता है इन्हें लाइफ में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। ये मेहनत करके इतना धन तो कमा ही लेते हैं जितने में इनकी जरूरते पूरी हो सकें। ये लोग लैविश लाइफ जीने के काफी शौकीन होते हैं।

K अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी सौभाग्यशाली माने जाते हैं। इनके ऊपर धन के देवता कुबेर की सदैव कृपा बनी रहती है। इन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना शायद ही कभी करना पड़ता हो। इन्हें लाइफ में तमाम सुख सुविधा प्राप्त होने के प्रबल आसार रहते हैं। ये अपनी लाइफ में सभी तरह की लग्जरी देख पाते हैं।

P अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग: इस नाम के लोग कड़ी मेहनत से जिंदगी में पैसा और नाम दोनों कमाते हैं। ये आलीशान जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं और अपनी सुख सुविधाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये लोग महंगी-महंगी चीजों की खरीदारी के काफी शौकीन होते हैं।

S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो लोग अपने कर्मों के दम पर सुख सुविधाओं का भोग करते हैं। ये धनवान होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये लाइफ में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: व्यक्ति की इन 4 आदतों की वजह से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी, इनका तुरंत कर दें त्याग

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)