6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद साफ दिल होते हैं इन 2 नाम वाले लोग, इन्हें किस्मत से सबकुछ होता है हासिल

आज यहां हम दो ऐसे अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद साफ दिल होते हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky hindu names, lucky hindu girls names, lucky hindu boys names, नाम ज्योतिष,

बेहद साफ दिल होते हैं इन 2 नाम वाले लोग, इन्हें किस्मत से सबकुछ होता है हासिल

नाम का राशियों से गहरा संबंध माना जाता है। क्योंकि अधिकतर लोगों का नाम उनकी राशि के अनुसार ही रखा जाता है। कहते हैं नाम का व्यक्ति की पर्सनैलिटी और जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। आज यहां हम दो ऐसे अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद साफ दिल होते हैं। इन्हें किस्मत से सबकुछ हासिल होता है। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।

D अक्षर के नाम वाले लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका स्वभाव काफी उदार होता है। ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिल साफ होता है। ये लोग बुद्धिमान और धनवान होते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये छल कपट से दूर रहते हैं। ये करियर में खूब ऊंचाइयां हासिल करते हैं। ये कोई भी काम पूरी लगन के साथ करते हैं।

H अक्षर के नाम वाले लोग: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों की किस्मत काफी तेज होती है। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इनके मन में जो आता है ये वहीं करते हैं। ये समाज के लिए एक अलग मिसाल बनते हैं। ये सफलता अपने दम पर हासिल करना चाहते हैं। जिसके लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं। इन्हें किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये अपने स्वभाव से दूसरों का तुरंत ही दिल जीत लेते हैं। ये बेहद ही साफ दिल होते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajyog In Kundli: अपना हाथ देखकर पता लगाएं कि आपके जीवन में राजयोग है या नहीं?