6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajyog In Kundli: अपना हाथ देखकर पता लगाएं कि आपके जीवन में राजयोग है या नहीं?

Rajyoga: ज्योतिष अनुसार कुल 32 राजयोग होते हैं। आमतौर पर सभी 32 योग हर व्यक्ति की कुंडली में नहीं होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 3 May 2022, 11:20 AM IST

Rajyog In Kundli, Rajyoga In Kundli, Rajyoga, lucky rajyoga, astrology, palmistry, palm reading,

Rajyog In Kundli: अपना हाथ देखकर पता लगाएं कि आपके जीवन में राजयोग है या नहीं?

यहां सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर राजयोग होता क्या है? राजयोग को सभी योगों का राजा कहा जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये योग बनता है उसका जीवन शान-ओ-शौकत से गुजरता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। जीवन में हमेशा सुख-सृमद्धि बनी रहती है। ज्योतिष अनुसार कुल 32 राजयोग होते हैं। आमतौर पर सभी 32 योग हर व्यक्ति की कुंडली में नहीं होते हैं। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में जितने राजयोग होते हैं उसका जीवन उतना ही सरल और सुखी बन जाता है। जानिए कैसे पता लगाएं कि आपके जीवन में राजयोग है या नहीं?

-अगर आपकी हथेली के बीच में घोड़ा, पेड़, घड़ा या स्तम्भ का चिन्ह बना है तो ये आपकी कुंडली में राजयोग होने का संकेत माना जाता है।

-यदि किसी व्यक्ति का माथा सामान्य से अधिक चौड़ा और विशाल हो, आंखें सुंदर हो, माथा गोल हो और भुजाएं लंबी हो तो उस व्यक्ति के जीवन में राजयोग होने की प्रबल संभावना रहती है।

-जिन लोगों के हाथ में गुरु और मंगल पर्वत उभार लिए हो, मस्तिक रेखा 2 शाखाओं वाली हो, बुध की उंगली नुकीली और लंबी हो और नाखूनों में चमक हो ऐसे व्यक्ति को भी राजयोग का सुख मिलता है।

-यदि हाथ में मस्तक रेखा साफ, स्पष्ट और सीधी होकर गुरु पर्वत की तरफ झुकी हो तो ये भी राजयोग का संकेत माना जाता है।

-जिन लोगों के हाथों में तलवार, पहाड़ या हल का चिन्ह होता है उनके जीवन में भी राजयोग होने की संभावना रहती है और ऐसे जातकों को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

-जिन लोगों के हाथ में धनुष, कमल, चक्र, माला, आसन, ध्वजा, रथ जैसी आकृति बनी होती है ऐसे जातकों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: मई में 4 राशि वालों के लिए बन रहा है 'राजयोग' और 'धनयोग', देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल