10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन के पहले सोमवार पर बना ‘शोभन योग’ का संयोग, इस विधि से करें भोलेनाथ की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan Somvar 2022: इस दिन शोभन योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस शुभ योग में व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

2 min read
Google source verification
Sawan Somvar, Sawan Somvar VRAT, Sawan Somvar vrat ke fayde, Sawan Somvar vrat vidhi, sawan monday fasting, sawan somvar katha,

सावन के पहले सोमवार पर बना 'शोभन योग' का संयोग, इस विधि से करें भोलेनाथ की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan Somvar Ki Puja Kaise Karen: धार्मिक दृष्टि से सावन का पूरा महीना तो खास होता ही है साथ ही इस महीने में पड़ने वाले सोमवार भी बेहद खास माने जाते हैं। कई लोग सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार के व्रत रखते हैं और विधि विधान शिव जी की पूजा करते हैं। मान्यता है सावन सोमवार के व्रत रखने से शिव जी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ रहा है। इस दिन शोभन योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस शुभ योग में व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सावन सोमवार का महत्व: सावन सोमवार शिव की भक्ति और साधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं। मान्यता है सावन सोमवार व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा ये व्रत अविवाहित युवतियां द्वारा योग्य वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।

सावन सोमवार पूजा विधि:
-इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें।
-व्रत रखना चाहते हैं तो व्रत का संकल्प लें।
-सबसे पहले सभी देवी देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं।
-फिर भगवान शिव का जलाभिषेक करें और इस मंत्र का ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप करें।
-फिर भगवान शिव को अक्षत, सफेद फूल, गाय का दूध, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, धूप, दीप, पंचामृत, सुपारी और बेलपत्र चढ़ाएं।
-फिर शिव चालीसा का पाठ करें।
-‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का भी जप अवश्य करें।
-सावन सोमवार व्रत कथा सुनें।
-अंत में भगवान शिव की आरती उतारें।
-भगवान शिव को भोग लगाएं और स्वयं भी उस भोग को प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
यह भी पढ़ें: ससुराल पर राज करती हैं इन राशियों की लड़कियां, किस्मत होती है बेहद ऊंची

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)