17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi parivartan in September 2023- सितंबर 2023 में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किन राशि वाले जातकों को मिलेगी तरक्की!

Grah Gochar September 2023: इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशि के लोगों को कई फायदे हो सकते हैं।- शुभ अशुभ : ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर...

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 22, 2023

september_2023_rashi_parivartan_effects.png

,,

Astrological planets Transit list / calender- सितंबर 2023 में नौ में से पांच ग्रहों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे मेें ग्रहों के इस बदलाव का असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों में ये समस्त बदलाव 04 सितंबर 2023 से 24 सितंबर 2023 के मध्य होंगे और इस दौरान कुल 5 ग्रहों में बदलाव होगा, ऐसे में जहां कुछ ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे तो वहीं कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।

इस महीने में पहला बदलाव सोमवार, 04 सितंबर को दो ग्रहों मे होगा, जिसके तहत जहां एक ओर शुक्र चाल में परिवर्तन करते हुए कर्क राशि में मार्गी हो जाएंगे तो वहीं दूसरी ओर इसी दिन देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में अपनी चाल में बदलाव करते हुए वक्री हो जाएंगे।

वहीं इसके पश्चात इसके ठीक दो दिन बाद यानि रविवार 13 नवंबर को देवसेनापति मंगल वक्री अवस्था में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
वहीं इसी दिन यानि रविवार, 13 नवंबर को ही बुध रात 09 बजकर 6 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

जिसके बाद शनिवार, 16 सितंबर को बुध देव सूर्य की राशि सिंह में मार्गी हो जाएंगे।
जबकि इसके ठीक अगले दिन यानि रविवार, 17 सिंतबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हुए कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।
इसके अलावा सितंबर 2023 में ग्रहों का आखिरी बदलाव रविवार,24 सितंबर 2023 को होगा, इस दिन देवसेनापति मंगल कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे।

ऐसे समझें पूरे सितंबर 2023 के बदलाव:सितबंर में ये ग्रह करेंगे गोचर -

सोमवार, 04 सितंबर 2023- शुक्र हो जाएंगे कर्क राशि में मार्गी
सिंतबर 2023 के चैथे दिन दैत्यगुरु शुक्र कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐश्वर्य, प्रेम, सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र इस दिन कर्क राशि में सुबह 06. 17 बजे मार्गी होंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्र के मार्गी होने से कई राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने शुरु हो जाएंगे। खास बात ये है कि इस दिन शुक्र जिस राशि यानि कर्क में मागी हो रहे है, वह राशि चंद्र के स्वामित्व वाली है। जिसके कारण इस राशि में शुक्रबहुत आराम की स्थिति में तो नहीं रहेंगे, लेकिन कुछ राशि वालों के ये विशेष लाभ प्रदान करेंगे।

सोमवार, 04 सितंबर 2023- देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में हो जाएंगे वक्री
वहीं दूसरी ओर इसी दिन यािन सोमवार, 4 सितंबर 2023 के दिन ही राशि चक्र की प्रथम राशि मेष में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगें और इसक बाद ये यहां 31 दिसंबर तक वक्री स्थिति में ही रहेंगे। विद्या के कारक गुरु की इस चाल का सभी राशि वालों के जीवन पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। मुख्य रूप से 4 राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का ये बदलाव काफी गजब का रह सकता है, यानि गुरु का ये परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए किस्मत बदलने वाला रहेगा।

शनिवार, 16 सितंबर 2023- बुध होंगे सिंह राशि में मार्गी
सितंबर 2023 में होने वाली ग्रहों के बदलाव में तीसरा नंबर बुध का रहेगा, दरअसल इस दौरान बुध 15 सितंबर को उदित होने के पश्चात 16 सितंबर को सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे। जिसके पश्चात ये 1 अक्टूबर को अपनी ही राशि कन्या में गोचर कर जाएंगे। बुध के सितंबर में इस बदलाव के कारण मिथुन,कन्या व वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। वहीं इसी दौरान इन्हें भौतिक सुख-साधनों की भी प्राप्ति के अलावा आर्थिक रूप से मजबूती भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें -

- ज्योतिष भविष्यवाणी- आने वाली है ये बड़ी मुसीबत, अभी से हो जाएं सावधान

- सितंबर 2023 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

रविवार, 17 सितंबर 2023- सूर्य का कन्या राशि में गोचर
बुध के मार्गी होने के ठीक अगले दिन यानि रविवार 17 सिंतबर को ग्रहों के राजा सूर्य स्वयं के स्वामित्व की राशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके कारण राशिचक्र की अनेक राशियों के जातकों के लिए लाभ की स्थिति का निर्माण होगा। सूर्यदेव द्वारा कन्या राशि में ये परिवर्तन रविवार 17 सितंबर 2023 को प्रात: 7 बजकर 11 मिनट पर किया जाएगा।

रविवार, 24 सितंबर 2023 - देवसेनापति मंगल होंगे कन्या राशि में अस्त
सितंबर 2023 में आखिरी बदलाव (ग्रहों की दृष्टि से) रविवार 24 सितंबर को होगा। इस दिन बुध की राशि कन्या में देवसेनापति मंगल अस्त होने जा रहे हैं। जिसके कारण इसका शुभ व अशुभ प्रभाव सभी राशियों में देखने को मिलेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार देवसेनापति मंगल जो साहस और पराक्रम के कारक ग्रह कहलाते हैं वे रविवार 24 सितंबर को शाम शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे। जिसके बाद देवसेनापति मंगल मंगलवार, 03 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे।

MUST READ- S नाम वाले अभी हो जाएं सतर्क, आपके जीवन में होने वाला है बड़ा बदलाव